फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   गर्मियों में पानी की खपत बढ़ी तीन गुणा, शहर को नहीं मिल रहा पानी

गर्मियों में पानी की खपत बढ़ी तीन गुणा, शहर को नहीं मिल रहा पानी

Tue, 19 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
गर्मियों में पानी की खपत बढ़ी तीन गुणा, शहर को नहीं मिल रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
शहर में पानी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। गर्मी में पानी खपत तीन गुणा बढ़ गई है। परंतु विभाग की ओर से प्रतिदिन एक घंटे मिलने वाला पानी अब आधा घंट ही मिल रहा है। जिस कारण जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी कार्यालय में रोजाना प्रदर्शन हो रहे हैं। इस समय कूलर, पीने तथा नहाने आदि का अगर पानी लगाया जाए प्रति व्यक्ति 400 लीटर पानी की जरूरत होती है, लेकिन वर्तमान में 80 से 100 लीटर प्रति व्यक्ति पानी मिल रहा है। इससे आमजन की पूर्ति नहीं हो पा रही। लोग 300 रुपये देकर पानी का टैंकर मंगवा रहे हैं।
जबकि विभाग का दावा है कि शहर में 135 लीटर प्रति व्यक्ति पानी की सप्लाई दी जा रही है। किंतु हकीकत यह है कि शहर में पानी ही आधे घंटे या 40 मिनट पानी दिया जा रहा है। यह पानी टेल तक भी नहीं पहुंच पा रहा जिस कारण कई मोहल्लों में पानी का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन


शहर में चल रहे हैं अवैध सर्विस स्टेशन
शहर में लगभग 20 सर्विस स्टेशन पर दुपहिया एवं चौपहिया वाहनों की धुलाई हो रही है। गाड़ियों की धुलाई में लगभग हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। नियमों के मुुताबिक पेयजल से न तो गाड़ी की धुलाई की जा सकती और न ही पेड़ पौधों तथा निर्माण कार्यों के उपयोग में लाया जा सकता। बावजूद इसके इन सर्विस स्टेशन वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जबकि लोग पानी के लिए तरस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध कनेक्शन वालों पर नहीं हो रही कार्रवाई
शहर में लगभग 11 हजार पानी की कनेक्शन हैं। इनमें से पांच हजार अवैध कनेक्शन हैं। एक घर में दो-दो कनेक्शन लिए हैं। साथ ही मोटर चलाकर पानी भरते हैं, इससे पानी आगे तक नहीं पहुंच पाता। साथ ही तकनीकी खामियों के कारण भी पानी की सप्लाई बाधित हो रही है। उनको भी ठीक नहीं करवाया जा रहा। विभाग ने बिल भरने वालों को पूरा पानी देने, नलकों के टूटी लगाने तथा अवैध कनेक्शन काटने के दावे किए थे। उनके ये दावे हवा हवाई होते नजर आ रहे हैं। बिल अदा करने वाले पानी की समस्य से जूंझ रहे हैं और अवैध कनेक्शन वाले फोकट का पानी पी रहे हैं।

इन मोहल्लों में पानी की परेशानी
शहर के मोदपुर, छाजुपुरम, खटीकान तथा खोजावाड़ा मोहल्ले में पानी की समस्या बनी हुई है। इस बारे में विभाग को अवगत भी करवाया हुआ है। विभाग ओर से चारों मोहल्लों में नया बोर करवाया जाना है। परंतु लगभग एक महीने बीत जाने के बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उक्त मोहल्लों में बोर के लिए अस्टिमेट बनाकर भेजा हुआ है। परमिशन आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बोले, शहरवासी
पानी की बहुत समस्या हो रही है। कभी कभी कभार आता है। जब भी आता है तो मात्र आधा घंटा ही आता है। पानी खपत तीन गुणा बढ़ गई है। मजबूरी में कई बार तो टैंकर मंगवाना पड़ता है।
- सत्यनारायण,
------------
मोहल्ला बड़ा दरवाजा में पानी की किल्लत बढ़ रही है। कुछ घरों में पानी पहुंच रहा है तो कुछ में नहीं पहुंच पा रहा। कई घरों में तो 10 से 15 मिनट ही पानी आता है ऐसे में दूर जाकर पानी लाना पड़ता है।
- मुकेश
-----------
महीने में पानी 15 दिन ही आता है और वह भी 30 से 40 मिनट ही आता है। जिससे पानी की पूर्ति नहीं हो पाती। महीने में तीन-चार बार पानी का टैंकर मंगवाना पड़ता है।

- मंजू देवी।
----------

वर्जन:
विभाग की ओर से 135 लीटर पानी प्रति व्यक्ति दिया जा रहा है। पानी कमी होने पर ही पानी का दस मिनट घटाया जाता है। विभाग की ओर से अवैध कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसके लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। 70 से 80 अवैध कनेक्शन काटे भी गए हैं। सर्विस सेंटर वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
- प्रदीप यादव, एसडीओ, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed