{"_id":"59e4fc524f1c1b76678b612d","slug":"111508179026-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में फिर से बनेगी भाजपा की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात में फिर से बनेगी भाजपा की सरकार
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साध्वी निरंजन ज्योति ने मंदिर में मत्था टेका
गुजरात में फिर से बनेगी भाजपा की सरकार : साध्वी निरंजन
फोटो नंबर 7
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि राहुल गांधी गुजरात में घर-घर जाकर केंद्र सरकार का दुष्प्रचार कर ले तो भी वहां भाजपा की सरकार बनेगी। वे यहां जोरासी बांध के सरकंडा के पास स्थित जीण माता मंदिर में मत्था टेकने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि गुजरात में हुए विकास कार्यों को नकारा नहीं जा सकता है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने पिछले दिनों बयान देकर कहा है कि भाजपा सरकार में महिलाओं को सम्मान नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान हास्यास्पद है। मंत्री ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार में 7 महिला मंत्री हैं। इनमें से 5 तो कैबिनेट स्तर की हैं और उनके पास अहम मंत्रालय है। जबकि तीन राज्यों में महिला राज्यपाल हैं। मोदी की नेतृत्व वाली सरकार ने महिलाओं के हितों में अनेक कल्याणकारी नीतियां शुरू की हैं। तीन तलाक का प्रकरण सबसे बड़ा उदाहरण है।
साध्वी ने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। जब विपक्ष और कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं रहा तो उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे की कंपनी के बारे में अनर्गल बयानबाजी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नोटबंदी की पीड़ा केवल देश को लूटने वाले भ्रष्ट नेताओं व लोगों को हुई है। आम जनता को नोटबंदी का लाभ मिला है। इस मौके पर मंदिर के पुजारी जितेंद्र उर्फ टंपी महाराज भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
तीन सप्ताह में दूसरी बार पहुंची जीण माता मंदिर पर मत्था टेकने
यूपी के फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति तीन सप्ताह में दूसरी बार जोरासी बांध के पास स्थित जीण माता मंदिर में मत्था टेकने पहुंचीं। रविवार रात को नारनौल पहुंची केंद्रीय मंत्री का यह दौरा भी बिल्कुल गोपनीय था। हालांकि पुलिस कंट्रोल रूम व सीआईडी के पास मंत्री की नारनौल आने की सूचना दोपहर में ही आ गई थी लेकिन मंत्री ने मंदिर के पुजारी को पहले ही कह दिया था कि उनके यहां आने का ज्यादा प्रचार ना किया जाए।