फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   आज से होगी पंच महापर्वों की शुरूआत

आज से होगी पंच महापर्वों की शुरूआत

Tue, 17 Oct 2017 12:06 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
आज से होगी पंच महापर्वों की शुरूआत
आज से होगी पंच महापर्वों की शुरुआत
विज्ञापन

-धनतेरस को लेकर सजने लगे हैं बाजार, व्यापारी उत्साहित
फोटो नंबर दस से 18
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। धनतेरस को लेकर बाजार सजने लगे हैं। इसके लिए बाजारों में दुकानदार भी उत्साहित हैं। मंगलवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर दुकानदारों ने तैयारी पूरी कर ली है। बर्तन बाजार के अलावा सर्राफा बाजार तथा अन्य दुकानदारों ने अपनी दुकानों को सजा दिया है।
पंच पर्वों का शुभारंभ धनतेरस से ही हो जाता है। इस दिन आयुर्वेद के जनक धनवन्तरि समुद्र मंथन के समय अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इनकी जयंती भी मनाई जाती है। धनतेरस को सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण व बर्तन खरीदना अति शुभ माना जाता है। आचार्य पंडित क्रांति निर्मल ने बताया कि इस दिन वृजित राहुकाल 15.02 से 16.28 तक रहेगा। वहीं खरीददारी का शुभ चौघड़िया सुबह 10.45 से दोपहर 12.11 मिनट तक रहेगा। वहीं अमृत का चौघड़िया दोपहर 12.11 मिनट से दोपहर 01.36 मिनट तक रहेगा। इसके बाद लाभ का चौघड़िया शाम 7.28 मिनट से शाम 09.02 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन


यह है आज विशेष मुहूर्त
आज विशेष मुहूर्त अभिजीत काल सुबह 11.48 से 12.33 मिनट तक रहेगा। इस दिन प्रदोष काल में लक्ष्मी जी का पूजन का भी विशेष विधान है। इसके लिए वृष लगन सायंकाल 7.25 से रात 9.21 मिनट तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय खरीद सकते हैं आप यह सामान
आचार्य क्रांति निर्मल के अनुसार वाहन खरीदने के लिए शुभ समय सुबह 9.19 से सुबह 10.45 मिनट तक रहेगा। वहीं इलेक्ट्रिक उत्पाद खरीदने के लिए सुबह 09.00 बजे से दोपहर बाद 2.40 तक, स्वर्ण आभूषण, बर्तन का शुभ समय 11.48 से 12.33 तक, गिफ्ट आइटम, घरेलू सामान व खिलौने खरीदने के लिए रात्रि 07.30 बजे तक का ही समय रहेगा।
18 को मनाई जाएगी छोटी दिवाली
धनतेरस के अगले दिन 18 अक्टूबर को छोटी दीपावली का पूजन किया जाता है। छोटी दीपावली को रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सुबह सुगंधित द्रव्यों से तैयार उबटन से स्नान किया जाता है।

सजने लगी हैं बाजार में दुकानें
धनतेरस को लेकर बाजार में दुकानें सजने लगी हैं। बाजार में बर्तनों की दुकानें, सर्राफा की दुकानों व रेडीमेड के अलावा अन्य दुकानें भी सजने लगी हैं। दुकानदार भी अपनी दुकानों को सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इनके अलावा मिठाइयों की दुकान, सजावटी सामान की दुकान व गिफ्ट की दुकान भी सजने लगी हैं।

सोमवार को भी हुई जमकर खरीददारी
धनतेरस से एक दिन पूर्व सोमवार को भी बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। सोमवार को हुई बिक्री के बाद दुकानदार उत्साहित हैं। दुकानदारों का कहना है कि कई दिनों के बाद बाजार गुलजार हुए हैं। अब बाजार की सुस्ती टूटी है। दीपावली के चलते बाजारों में सोमवार को भी भीड़ रही। लोगों ने बाजारों में जमकर खरीददारी की।

बाजार इस बार तैयार है। उनके पास नई-नई वैरायटी हैं। लोगों के लिए काफी आफर भी उन्होंने दिए हुए हैं। उनके पास पूरी गुणवत्ता वाले आभूषण हैं। धनतेरस के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं।

-सीताराम सर्राफ, व्यापारी

धनतेरस पर सबसे ज्यादा बिक्री बर्तनों की होती है। इस बार बर्तनों में कई प्रकार की वैरायटी हैं। धनतेरस को लेकर उन्होंने पूरी तैयारी की हुई है।
-सुनील कुमार, व्यापारी

धनतेरस के साथ ही बिक्री बढ़ जाएगी। बर्तनों के साथ-साथ अन्य सामान की भी बिक्री होगी। उनके पास ग्राहकों के लिए एक से एक बढ़िया वैरायटी इस बार हैं।
-सुरेंद्र कुमार, व्यापारी

धनतेरस पर बाजार में बूम आएगा। बाजार भी इसके लिए पूरी तरह तैयार है। कई दिनों से बाजार सुनसान थे, जो वीरवार से गुलजार हुए हैं।
-सुरेंद्र सैनी, व्यापारी

कार्तिक मास की त्रयोदशी को धन त्रयोदशी या धनतेरस के रूप में धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन कलश का भी प्रादुर्भाव हुआ, इसलिए इस दिन नए बर्तन खरीदने का भी विधान है।
-क्रांति निर्मल, आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed