फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   डेरा प्रमुख की हिंसा का असर व्यवसायी से लेकर गरीब लोगों की रसोई तक

डेरा प्रमुख की हिंसा का असर व्यवसायी से लेकर गरीब लोगों की रसोई तक

Tue, 29 Aug 2017 12:08 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
डेरा प्रमुख की हिंसा का असर व्यवसायी से लेकर गरीब लोगों की रसोई तक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। डेरा प्रमुख की हिंसा का असर व्यवसायी से लेकर गरीब लोगों की रसोई तक पर पड़ रहा है। प्रदेश में नेट बंद होने के चलते स्वैप मशीन, बायोमीट्रिक मशीन, मोबाइल फलेक्सी पे आदि काम नहीं कर रहे। इससे व्यवसायियों के साथ ही गरीब लोग भी परेशान हो रहे हैं। स्वैप मशीन काम नहीं करने के चलते लोग एटीएम कार्ड से खरीददारी नहीं कर पा रहे, तो बायोमीट्रिक मशीन नहीं चलने से लोगों को राशन नहीं मिल रहा। बीपीएल कार्ड धारकों बाजार से महंगा आटा खरीदना पड़ रहा है। नौकरी, यूजी और पीजी कक्षाओं में एडमिशन के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त है। नेट नहीं चलने से बड़ी संख्या में फॉर्म नहीं भरे जा रहे। सरकार की हिदायतों के अनुसार बुधवार को ही नेट व्यवस्था बहाल होगी।
पेट्रोल पंप पर नहीं हो रहे कार्ड स्वैप
आईओसी के प्रधान राजकुमार यादव ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में नेट नहीं चलने के कारण एटीएम कार्ड स्वैप नहीं हो पा रहे। पेट्रोप पंप संचालकों को इससे नुकसान हो रहा है। वाहन चालक भी परेशान हो रहे हैं। राजकुमार यादव ने बताया कि जिले में इंडियन ऑयल के लगभग 68 पेट्रोल पंप हैं। अनुमानित जिले में लगभग 30 लाख रुपये का पेट्रोल स्वैप से, जबकि इतना ही एक्सट्रा पॉवर से डाला जा रहा है। एक पेट्रोल पंप संचालक को प्रतिदिन 80 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

गरीबों को नहीं मिल रहा राशन:
नेट बंद का असर गरीब लोगों की रसोई तक पड़ा है। नेट नहीं चलने के कारण उन्हें सरकारी दुकान से राशन नहीं मिल रहा। पांच रुपये प्रति किलो मिलने वाले गेहूं की एवज में उन्हें 20 से 25 रुपये प्रति किलो भाव का आटा खरीदना पड़ रहा है। बता दें कि प्रदेश सरकार की नयी नीति के अनुसार उपभोक्ताओं को डिपो से राशन बायोमीट्रिक मशीन से मिलता है। जिले में 307 डिपो पर लगभग 28 हजार बीपीएल और नौ हजार एएपाईए उपभोक्ता हैं। उन्हें सरकार की ओर से सस्ते में गेहूं और दाल मिलती है। इस बार लगभग आठ अगस्त को राशन डिपो पर आ गया था। आधे से अधिक उपभोक्ताओं ने डिपो से राशन ले लिया, लेकिन बहुत से उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं भरे जा रहे फॉर्म
एतिहात के चलते प्रदेश में ने नेट बंद कर दिया गया है। इससे वाईफाई से चलने वाले साइबर कैफे और अभ्यर्थियों का नुकसान हो रहा है। नेट बंद होने के कारण अभ्यर्थी अपने फॉर्म नहीं भर पा रहे तो साइबर कैफे वालों को भी नुकसान हो रहा है। इस समय बीएड एडमिशन के एडमिट कार्ड, जेबीटी की काउंसलिंग जारी है। नेट नहीं चलने के कारण विद्यार्थी काउंसलिंग के लिए भ्रमित हो रहे हैं। एमडीयू यूजी और पीजी कक्षाओं में डिस्टेंस से एडमिशन लेने के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई है। इसके बाद 500 रुपये लेट फीस ली जाएगी। इसके अतिरिक्त हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती फीमेल सुपरवाइज, कार्यशाला गणना एवं विज्ञान प्रशिक्षक, इंजीनियरिंग ड्राइंग, स्टोरकीपर आदि अंतिम तिथि 31 अगस्त है। एसएससी की भर्ती पुलिस उप निरीक्षक, पुलिस रेडियो ऑपरेटर, जीडी कांस्टेबल की अंतिम तिथि भी 31 अगस्त है। आईबी की अंतिम तिथि दो सिंतबर है। फॉर्म नहीं भरने के कारण अभ्यर्थी परेशान हैं।

नेट नहीं चलने के कारण स्वैप मशीन और एक्सट्रा पावर नहीं चल रहा। इससे प्रतिदिन हजारों का नुकसान हो रहा है। अब तो कैश ही पेट्रोल और डीजल डाल रहे हैं। एटीएम से डलवाने वाले कैश में नाम मात्र का तेल डलवा रहे हैं।
-बालकिशन, मैनेजर, गिरधारी लाल पेट्रोल पंप सतनाली मोड़।

नेट सुविधा बंद होने से तेल डलवाने में बड़ी परेशानी हो रही है। मैं तेल डलवाने के लिए अधिकतर एटीएम कार्ड का प्रयोग करता हूं। महीने में एक बार ही एटीएम कार्ड से तेल डलवा लेता हूं। अब कैश से डलवाना पड़ रहा है।
-सोमदत्त, छाजियावास।

मैं ऑन लाइन फॉर्म, पेनकार्ड आदि बनाने का कार्य करता हूं। पिछले चार दिन से नेट नहीं चल रहा। इस वजह से अभ्यर्थियों के फॉर्म नहीं भरे जा रहे है और न ही कॉल लेटर निकल रहे हैं। नेट न होने से परेशानी हो रही है।
-यादवेंद्र,

मुझे आईटीबी का फॉर्म भरना था। इसकी अंतिम तारीख दो सितंबर है। फॉर्म भरने के लिए प्रतिदिन घर का काम छोड़ कर महेंद्रगढ़ आना पड़ रहा है। लेकिन, नेट नहीं चलने के कारण फॉर्म नहीं भरे जा रहे।
-हरेंद्र, अभ्यर्थी।

सरकारी राशन नहीं मिलने की वजह से परेशानी हो रही है। राशन की दुकान पर जाते हैं तो वो नेट नहीं चलने की बात कह कर वापस भेज देता है। अब बाजार से 20 रुपये प्रति किलो का आटा खरीदना पड़ रहा है।
-हेमलता।

आधे से ज्यादा राशन वितरित कर दिया गया है। अब बहुत कम उपभोक्ता बचे हैं, जिन्हें राशन नहीं मिला। नेट नहीं होने से परेशानी हो रही है। नेट बिना बायोमीट्रिक मशीन नहीं चलती। नेट चलने के बाद ही राशन मिल पाएगा।

- अंजू अग्रवाल। डिपो होल्डर, वार्ड न. 4

नेट बंद होने की वजह से बीपीएल कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है। इसका कोई ऑप्शन नहीं है। 31 अगस्त तक राशन वितरित किया जाएगा। अभी सरकार ने तारीख आगे नहीं बढ़ाई है। अधिकारियों के आदेश आने के बाद ही राशन लेने की तारीख आगे बढ़ाई जाएगी।
-संजीत सिंह राणा, डीएफएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed