{"_id":"597cd5104f1c1b991d8b46e3","slug":"111501353232-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंग जांच मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंग जांच मामला
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़।
बीते वीरवार को शहर के मोहल्ला बांस में स्थित एक रिहायशी मकान में अवैध रूप से चल रहे भ्रूण लिंग जांच केंद्र के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी चिकित्सक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। इस मामले में अब तक मकान मालिक की पत्नी सहित दो महिलाएं गिरफ्तार हो चुकी हैं।
पिछले वीरवार को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के मोहल्ला बांस में एक रिहायशी मकान में अवैध रूप से चल रहे भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ किया था। टीम ने सूचना के आधार पर वहां एक नकली मरीज भेजा था। उसे निशान लगे 20 हजार रुपये भी दिए थे। मकान में छापे के दौरान टीम ने वहां से लिंग जांच में काम आने वाली जैली क्रीम और निशान लगे 20 हजार रुपये बरामद किए थे। हालांकि, चिकित्सक वहां से अल्ट्रासाउंड मशीन भाग निकला था। पुलिस ने मौके से मकान मालिक की पत्नी नीलम को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को आरोपी नीलम को स्थानीय न्यायिक अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया गया था।
इस केस के आईओ नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी नीलम ने पूछताछ के दौरान एक अन्य महिला के बारे मेें जानकारी दी। संतोष नाम की यह महिला एक निजी अस्पताल में कार्य करती है। नीलम ने पूछताछ में बताया कि संतोष पैसे के लालच में उनके पास भ्रूण लिंग जांच के लिए मरीज लाती थी। यह महिला महेंद्रगढ़ के निकटवर्ती गांव बलाना की रहने वाली है। पुलिस ने इसके बाद शनिवार को संतोष को भी गिरफ्तार कर लिया। उसे स्थानीय न्यायिक अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आईओ नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी चिकित्सक अभी पकड़ से बाहर है। उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।