{"_id":"597cd5074f1c1ba7098b47f3","slug":"111501353223-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल संस्कृति स्कूल के बच्चों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल संस्कृति स्कूल के बच्चों ने निकाली रैली
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में शनिवार को दस्तक कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने रैली निकाली। विद्यार्थियों ने स्कूल के आसपास घरों में जाकर साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया। शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में दस्तक कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए है। ज्वॉयफुल एक्टिविटी-डे में बच्चों ने दस्तक कार्यकम में भाग लिया। विद्यालय प्रिंसिपल राजेंद्र प्रसाद कौशिक ने रैली को हरी झंडी दिखाकर स्कूल परिसर से रवाना किया। प्रवक्ता डॉ. ईश्वर चंद शर्मा ने बच्चों को इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थी हाथों में बैनर लेकर शहर की अनेक गली-मोहल्लों में लोगों को समझाया कि घर के आसपास सफाई रखें। कूलर में मच्छर का लार्वा न पनपने दें। गंदगी से मच्छर और बीमारियों के होने का खतरा रहता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता स्वतंत्र कुमार, सुक्रमपाल, सत्यवीर सिंह, वंदना शर्मा, अनीता आदि स्टाफ उपस्थित था।