{"_id":"667dc2fa544c2853a406d824","slug":"11-roads-will-be-improved-with-rs-433-crore-narnol-news-c-203-1-sroh1010-110383-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 4.33 करोड़ रुपये से सुधरेंगी 11 सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 4.33 करोड़ रुपये से सुधरेंगी 11 सड़कें
Fri, 28 Jun 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 28 Jun 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- नारनौल जिला नगर आयुक्त कार्यालय में फाइनेस की बैठक करते जिला नगर आयुक्त महावीर
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। स्थानीय नगर पालिका की वित्तीय कमेटी की बैठक जिला नगर आयुक्त महावीर प्रसाद की देखरेख में नारनौल स्थित लघु सचिवालय में वीरवार को हुई। इस दौरान वित्तीय कमेटी ने 11 सड़कों के निर्माण के लिए 4.33 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को पास किया। नगर पालिका के प्रधान रमेश सैनी ने कहा कि एक माह में टेंडर निकाल कर सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
गत 19 जून को महेंद्रगढ़ नगर पालिका कार्यालय में हुई हाउस की बैठक में पार्षदों के बीच खूब कहासुनी हुई थी। बैठक में हंगामे के कारण न कोई प्रस्तावों का जिक्र किया गया और न ही विकास को लेकर कोई योजना बन पाई थी। आपसी कहासुनी में उलझे पार्षदों ने एक-दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे। दो घंटे तक चली यह बैठक बेनतीजा ही संपन्न हुई थी।
वहीं अधिकारियों की ओर से भी हंगामे की आशंका को ध्यान में रखते हुए लघु सचिवालय नारनौल में नगर आयुक्त कार्यालय में बैठक का निर्णय लिया गया था। आधे घंटे चली इस बैठक में बिना किसी हंगामे के 11 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई।