{"_id":"61647dc98ebc3e6299338bc3","slug":"11-day-district-level-children-s-festival-competition-launched-narnol-news-rtk6267438140","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन
जिला स्तरीय बाल महोत्सव प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्म
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के महासचिव प्रवीण अन्नी के नेतृत्व में सोमवार को बाल भवन नारनौल में सरकारी व गैर सरकारी स्कूली बच्चों के लिए 11 दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन कुमार शर्मा मौजूद थे। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सरस्वती माता के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा ने कहा कि बाल भवन एक ऐसी संस्था है जो बच्चों को उनकी आयु, रुचि एवं योग्यता के अनुसार उनको विविध कलाओं के प्रदर्शन के लिए मंच उपलब्ध करवाती है। उन्होंने बच्चों को संकल्प लेने को कहा कि कोई बच्चा अपराध की तरफ न बढ़े। बच्चों को अपनी असफलता से निराश नहीं होना चाहिए बल्कि असफलता से सिख लेते हुए निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए।
जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा व अवसर मिलते हैं। पोस्टर मेकिंग, स्कैचिंग ऑन द स्पोट, कार्ड मेकिंग व दीया/कैंडल डेकोरेशन प्रतियोगिता के प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे सीधा आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की तिथि व स्थान की जानकारी बाद में दे दी जाएगी। सभी प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को जिला स्तरीय बाल दिवस समारोह 14 नवंबर को उपायुक्त अजय कुमार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। निर्णायक मंडल में भूमिका रतन लाल रिटायर्ड प्राध्यापक कला व देवेंद्र सैनी रिटायर्ड प्राध्यापक कला ने निभाई। इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी विवेक कुमार, हवा सिंह व सुशीला देवी व समस्त बाल भवन स्टॉफ उपस्थित रहा।