{"_id":"6705a131533acb5ce90ecf74","slug":"10th-pass-defeated-former-ias-in-the-test-of-democracy-narnol-news-c-196-1-mgh1001-116896-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: लोकतंत्र की परीक्षा में 10वीं पास ने दी पूर्व आईएएस को पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: लोकतंत्र की परीक्षा में 10वीं पास ने दी पूर्व आईएएस को पटखनी
Wed, 09 Oct 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 09 Oct 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-04मंजू चौधरी। नांगल चौधरी
नारनौल। जिले की चारों विधानसभा सीट पर मंगलवार को मतगणना शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। चारों सीट पर मुकाबला रोमांचक देखने को मिला, लेकिन नांगल चौधरी विधानसभा सीट पर मुकाबला काफी रोचक रहा।
इस सीट पर सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी डॉ. अभय सिंह यादव व कांग्रेस प्रत्याशी मंजू चौधरी के बीच था और मंजू चौधरी ने अपने स्वभाव व बेबाक बयानबाजी के दम पर भाजपा प्रत्याशी को करीब सात हजार वोटों से पटखनी दे दी।
डॉ. अभय सिंह यादव साल 2014 से नांगल चौधरी विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं और साल 2014 में ही इनेलो पार्टी से उम्मीदवार मंजू चौधरी महज 900 वोटों से हार गईं थीं। इसके बाद साल 2019 में जजपा से मंजू चौधरी के पति चौधरी मूलाराम भाजपा प्रत्याशी डॉ. अभय सिंह यादव के विरुद्ध खड़े हुए और उनको भी हार का सामना करना पड़ा। इस बार 10वीं पास मंजू चौधरी पर कांग्रेस पार्टी ने विश्वास जताते हुए उनको टिकट दी और मंजू चौधरी ने आईएएस रहे व दो बार के विधायक अभय सिंह को पटखनी देते हुए 6930 वोटों से जीत का सेहरा अपने नाम किया।