{"_id":"67c34d6cddc8f54837068cb3","slug":"10413-voters-of-14-wards-will-elect-heads-and-councilors-today-narnol-news-c-203-1-sroh1011-115545-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 14 वार्डों के 10413 मतदाता आज करेंगे प्रधान और पार्षदों का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 14 वार्डों के 10413 मतदाता आज करेंगे प्रधान और पार्षदों का चुनाव
Sat, 01 Mar 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:64- नगर पालिका चुनाव से पूर्व स्ट्रोंग रूम के सील लगाते अधिकारी--संवाद
कनीना। नगर पालिका कनीना के चुनाव को लेकर शनिवार को पोलिंग पार्टियां अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं। कनीना में एसडीएम और आरओ डॉ. जितेंद्र सिंह ने पोलिंग पार्टियों को फाइनल रिहर्सल कराई और प्रशिक्षण दिया। पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और चुनावी सामग्री प्रदान की गई। सुबह सात बजे मॉक पोल के बाद सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान रहेगा।
कनीना में 14 वार्डों के पार्षदों और प्रधान पद के लिए मतदान होगा। इसमें 10413 वोटर हैं। पोलिंग पार्टियों के लिए स्वास्थ्य के लिए फर्स्ट एंड किट का प्रबंध है। हर बूथ पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई। कनीना में बूथ 9 व 13 को संवेदनशील बूथ बनाया गया। कनीना नपा चुनाव से संबंधित जानकारी व शिकायत के लिए कंट्रोल फोन नंबर 01285 -298086 पर संपर्क किया जा सकता है।
राज्य चुनाव आयोग ने नगर पालिका चुनाव के लिए जिला महेंद्रगढ़ में सामान्य आब्जर्वर के तौर पर योगेश कुमार (एचसीएस) तथा पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर ध्यानचंद (एचपीएस) को जिम्मेदारी सौंपी है। नगर पालिका से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत के लिए उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। सामान्य ऑब्जर्वर योगेश कुमार (एचसीएस) के मोबाइल तथा पुलिस ऑब्जर्वर ध्यानचंद (एचपीएस) के मोबाइल पर संपर्क किया जा सकता है।