फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   1036 applications for 1540 seats in PG College, students interested in BA and non-medical courses.

पीजी कॉलेज में 1540 सीटों के लिए 1036 आवेदन आए, बीए और नॉन मेडिकल कोर्स में दिखी विद्यार्थियों की रुचि

Sun, 13 Sep 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
1036 applications for 1540 seats in PG College, students interested in BA and non-medical courses.
नारनौल पीजी कॉलेज। - फोटो : Narnol
नारनौल। सरकारी और निजी कालेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी है। पीजी कॉलेज नारनौल में 13 सितंबर तक 1540 सीटों के लिए विभिन्न संकायों में 1036 आवेदन आ चुके हैं। वहीं महिला कॉलेज में 1200 सीटों के लिए 753 आवेदन आ चुके हैं। दोनों कॉलेजो में बीए और नॉन मेडिकल के सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। इन दोनों सीटों पर दाखिले के लिए मारामारी रहेगी। पीजी कॉलेज में बीए की 660 सीटों के लिए 445 आवेदन आए, जबकि बीएससी नॉन मेडिकल की 360 सीटों के लिए 342 आवेदन आ चुके हैं। कालेजों में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया सात सितंबर से जारी है जो 21 सितंबर तक चलेगी। ऑनलाइन दाखिला के लिए आवेदन प्रक्रिया का केवल आठ दिन बाकी रह गए हैं। आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि ज्यों-ज्यों नजदीक आती जा रही है, आवेदनों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में आवेदन की अंतिम तिथि तक यह संख्या सीटों से पार पहुंचने की पूरी संभावना है। ऑनलाइन आवेदनों को देखते हुए इस बार भी बीए और नॉन मेडिकल में मेरिट लिस्ट उच्च स्तर पर रह सकती है। जबकि बीबीए कोर्स में सबसे कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीबीए की 40 सीटों के लिए अभी तक 15 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

राजकीय पीजी कालेज में दाखिला प्रक्रिया के नोडल अधिकारी सतीश सैनी ने बताया कि दाखिले के लिए आने वाले आवेदकों के दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया जारी है। दस्तावेजों की जांच के लिए चार कमेटियों का गठन किया गया है। दस्तावेजों में कोई कमी पाई जाती है तो रजिस्टर्ड मोबाइल और मेल पर सूचित किया जाता है। विद्यार्थी आवेदन के बाद एसएमएस के लिए सर्तक रहें। त्रुटि का एसएमएस मिलने के बाद तुरंत दोबारा से अपलोड करें। दोबारा से अपलोड नहीं करने पर आवेदन रद्द माना जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय पीजी कॉलेज में प्राप्त आवेदन
कोर्स सीटें आवेदन
बीए 660 445
बीबीए 40 15
बीकॉम 240 105
बीसीए 40 31
बीएससी कंप्यूटर साइंस 40 26
बीएससी मेडिकल 160 52
बीएससी नॉन मेडिकल 360 342
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed