फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बस स्टैंड न बनने से यात्रियों को हो रही है असुविधा

बस स्टैंड न बनने से यात्रियों को हो रही है असुविधा

Sun, 10 Mar 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड न बनने से यात्रियों को हो रही है असुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नांगल चौधरी। शहर के अस्थायी बस स्टैंड पर यात्री सुविधाओं की तो बात दूर यात्रियों के लिए छाया व बैठने तक की सुविधा नहीं है। रोडवेज को इस अस्थाई बस स्टैंड से भी वर्ष भर में लाखों रुपये की आय होती है। बावजूद इसके रोडवेज विभाग ने भी बस अड्डा पर यात्री शेड तक की कोई व्यवस्था नही कर रखी है, जिससे तेज धूप में बस अड्डे पर खड़ा रहकर बसों का इंतजार करना यात्रियों को बीमार बना रहा है।
नांगल चौधरी शहर में स्थाई बस स्टैंड नहीं है। ऐसे में यात्री वर्षों से निजामपुर मार्ग तिराहे पर नारनौल-कोटपुतली मार्ग स्थित लोक निर्माण विभाग की खाली जगह को ही दशकों से अस्थायी बस स्टैंड के तौर पर प्रयोग करते आ रहे है। नांगल चौधरी शहर से 84 गांव व 56 ढाणियां जुड़ी हैं। काफी संख्या में लोग खरीददारी बाजार आते हैं। वहीं यह शहर तीन ओर से राजस्थान सीमा के साथ लगता है।
विज्ञापन

इससे यहां राजस्थान कि ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या भी अधिक होती है। जो अस्थायी बस स्टैंड से ही जयपुर, अजमेर, कोटा व पुष्कर के लिए बस पकड़ते है। इससे बस स्टैंड पर कोई सुविधा नहीं होने से उन्हें घंटों सड़क किनारे धूप में खड़ा होकर ही बस का इंतजार करना पड़ रहा है। शहर में महिला कॉलेज सहित दो सरकारी कॉलेज हैं। पंचायत व तहसील से जुड़े कामों के लिए भी शहर में आना पड़ता है। बस स्टैंड पर शौचालय, शीतल जल सहित बैठने तक की जगह नहीं होने से यात्रियों की परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed