फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   आपसी खींचतान को लेकर एक बार फिर फजीयत का सामना करना पड़ा।

आपसी खींचतान को लेकर एक बार फिर फजीहत का सामना करना पड़ा

Wed, 26 Sep 2018 12:37 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
आपसी खींचतान को लेकर एक बार फिर फजीयत का सामना करना पड़ा।
महेंद्रगढ़। नगर पालिका को आपसी खींचतान को लेकर एक बार फिर फजीयत का सामना करना पड़ा। नगरपालिका कार्यालय में मई लगाए गए इंवर्टर, बैटरी और कूलर की करीब 80 हजार रुपये की पेमेंट न होने पर दुकानदार मंगलवार को उन्हें उठाकर ले गए। दुकानदार सामान चोरी छिपे नहीं बल्कि नपा अधिकारियों की मौजूदगी में उठाकर लेकर गए हैं।
विज्ञापन


दुकानदारों ने कहा कि पांच महीने से पालिका की ओर से बिल पेंडिंग पड़े हैं। कई बार उन्हें इस बारे में सूचित भी किया जा चुका है। परंतु अभी तक उनकी पेमेंट नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में वो नगरपालिका का उदार में सामान नहीं देंगे। वहीं, जेई ने चेयरपर्सन पर आरोप लगाया कि अधिकारियों ने बिल फाइल पर अपने हस्ताक्षर किए हुए हैं। दो महीने से नपा चेयरपर्सन के पास फाइल हस्ताक्षर के लिए पड़ी है। परंतु चेयरपर्सन कहती हैं कि आप हमारी बताई दुकान से सामान लेकर नहीं आए, इसलिए मैं बिल फाइल पर साइन नहीं करूंगी। वहीं, नपा चेयरपर्सन ने आरोप लगाया कि जेई महंगे दामों पर सामान खरीदते थे। इनकी एक शिकायत भी दर्ज है। इनका मामला कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि नगरपालिका ने अप्रैल-मई में कार्यालय के लिए चार बैटरी, एक इंवर्टर तथा दो कूलर उधार में लिए थे। बैटरी और इंवर्टर एक और कूलर दूसरी दुकान से खरीदे गए थे। लगभग 45 हजार रुपये का बिल बैटरी तथा 33 हजार रुपये कूलर का बिल बताया जाता है। पिछले पांच महीनों से नगरपालिका चेयरपर्सन एवं पार्षद पति सुरेंद्र बंटी की नपा प्रशासन से आपसी खींचतान को लेकर ये बिल पास नहीं हो पा रहे। दुकानदार कई बार नपा प्रशासन और चेयरपर्सन को कई बार मौखिक रूप से अवगत करवा चुके थे। मंगलवार को लगभग 11 बजे दुकानदार एक ऑटो के साथ नपा कार्यालय पहुंचे और उन्होंने नपा प्रशासन की मौजूदगी में अपना सामान धरना शुरू कर दिया। प्रशासन देखता रहा है कि परंतु उस समय किसी ने पेमेंट की हामी नहीं भरी। इस घटना उनकी काफी किरकरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कहां से उठाया सामान
पालिका ने दो बैटरी एमई कक्ष, एक इंवर्टर और बैटरी लेखांकन कक्ष में, एक बैटरी ट्रैक्टर में लगाई हुई थी। एक कूलर एक कंप्यूटर रूम में तथा एक कूलर हॉल में लगाया हुआ था। लेकिन दुकानदारों ने किसी को नहीं छोड़ा सभी से कक्षों से सामान उठा ले गए।

कंप्यूटरों की राशि भी बकाया
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगरपालिका ने तीन महीने पर लगभग सवा लाख रुपये से तीन कंप्यूटर तथा तीन प्रिंटर्स लिए थे। अभी तक उनका बिल भी पास नहीं हुआ है। दो दिन पहले कंप्यूटर दुकानदार भी पैसे के लिए आया था। लेकिन उसे बजट पास नहीं होने के बहाने से वापस भेज दिया गया।

वर्जन
अप्रैल-मई में लगभग 80 हजार रुपये का सामान आया था। सामान की बिल फाइल नपा चेयरपर्सन को दिए दो से तीन महीने हो गए हैं। उन्होंने बिल फाइल अपने पास रख रखी है। अभी तक उस पर साइन नहीं किए हैं।
- कृष्ण सैनी, जेई, नगरपालिका महेंद्रगढ़।

----------------
नगरपालिका में मई में इंवर्टर बैटरी लगाई थी। दो तीन बार वह स्वयं हो आए। पांच महीने से पेमेंट नहीं रुकी हुई है। उधार एक दो महीने के लिए होती है। जेई से मुलाकात हुई थी तो उन्होंने बताया था कि बिलों पर चेयरपर्सन के हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। चेयरपर्सन के पास गए तो वो मिली नहीं। ऐसे में क्या करते अपना सामान ही उठा लाए।
- अरविंद, दुकानदार, बैटरी-इंवर्टर।
----------------

तीन चार महीने पहले नगरपालिका को कूलर दिए गए थे। लगभग 33 हजार रुपये की उनकी पेमेंट बाकी है। अभी तक उनकी पेमेंट नहीं आई है। पेमेंट नहीं आने पर हमने अपना सामान उठवा लिया है। नगरपालिका का गंदा व्यवहार है। पालिका में चोरी बाजारी है। भविष्य में वो नगरपालिका को उधार में सामान नहीं देंगे।

- संजय, फर्नीचर हाउस
---------------------

वर्जन
जेई महंगे दामों पर सामान खरीदते हैं। महंगे दामों पर सामान खरीदने की उनके खिलाफ शिकायत आई हुई है। उनका यह मामला कोर्ट में भी चल रहा है। दुकानदार ऐसे बिना पूछे सामान नहीं उठा सकते। सामान किसके कहने पर उठाया गया है इसकी जांच की जाएगी।
- रीना बंटी, नपा चेयरपर्सन, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed