{"_id":"5b3678e34f1c1b624d8b8c27","slug":"101530296547-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव खुडाना में हरिजन सामुदायिक भवन के निर्माण का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव खुडाना में हरिजन सामुदायिक भवन के निर्माण का रास्ता साफ
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खुडाना में हरिजन सामुदायिक भवन के निर्माण का रास्ता साफ
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव खुडाना में हरिजन सामुदायिक भवन के निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने शुक्रवार को समाप्त करा दिया। इस सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए शिक्षा मंत्री ने 50 लाख रुपये की अनुदान राशि दी हुई है। दो पक्षों के बीच इसके निर्माण के स्थान को लेकर विवाद हो गया था जिसके कारण इस सामुदायिक भवन के निर्माण का कार्य अधर में लटक गया था। इस समुदाय का एक ग्रुप इस सामुदायिक भवन को गांव के देवी मां के मंदिर के रास्ते पर बनाना चाहता था जबकि दूसरा ग्रुप इसको किसी अन्य स्थान पर बनाने पर जोर दे रहा था।
इस विवाद को लेकर आज खुडाना गांव के हरिजन समाज के लोग शिक्षा मंत्री के गांव राठीवास स्थित आवास पर मिले। वहां पर शिक्षा मंत्री ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराकर सामुदायिक भवन के निर्माण का रास्ता साफ करा दिया। दोनों पक्ष इस बात पर रजामंद हो गए कि गांव के देवी मां मंदिर के रास्ते पर ही हरिजन सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर शर्मा ने इसी गांव में दो हरिजन धर्मशालाओं की मरम्मत के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व बीडीसी मेंबर संतरा देवी, संजय पंच, पन्ना लाल, सोमदत्त वाल्मीकि, जिले सिंह, नानड़ सिंह, श्योराम, ओमपाल सरपंच, पूर्व सरपंच नरेन्द्र, विक्की तंवर सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।