फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जिला के सभी गांवों को जोड़ा जाएगा नहरी पेयजल आपूर्ति से

जिला के सभी गांवों को जोड़ा जाएगा नहरी पेयजल आपूर्ति से

Sat, 02 Dec 2017 09:01 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
जिला के सभी गांवों को जोड़ा जाएगा नहरी पेयजल आपूर्ति से
सभी गांवों में होगी नहरी जल सप्लाई
विज्ञापन

भालखी में 61 गांवों और सतनाली में 25 गांवों में जलशोधन संयंत्र लगाने का फैसला
फोटो नंबर दो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवानी लाल ने कहा है कि राज्य सरकार जिले के सभी गांवों को नहर आधारित पेयजल सप्लाई से जोड़ने को कृतसंकल्प है। इसी उद्देश्य से भालखी में 61 गांवों और सतनाली में 25 गांवों में पेयजल सप्लाई मुहैया करवाने के लिए लगभग 240 करोड़ रुपये की लागत से जलशोधन के बड़े संयंत्र लगाने का फैसला किया है। इसके अलावा बारिश के दिनों में फालतू पानी को दक्षिणी हरियाणा तक लाने के लिए प्रदेश सरकार 2000 करोड़ की लागत से नहर का दोहरीकरण करवाएगी। वे शनिवार को गांव कादीपुरी में लगभग साढ़े तीन करोड़ की लागत से नहरी जल आधारित पेयजल आपूर्ति परियोजना के संवर्धन कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अब प्रदेश सरकार दक्षिणी हरियाणा के किसानों को सोलर से चलने वाली 5 हॉर्स पावर की मोटर की जगह 10 हॉर्स पावर की मोटर मुहैया करवाएगी। इसके लिए सरकार कुल कीमत का 90 फीसदी हिस्सा खुद वहन करेगी और किसान से केवल 10 फीसदी रकम भरवाएगी। यह योजना जल्द ही प्रदेश में लागू की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि इस हलके का सौभाग्य है कि जनस्वास्थ्य मंत्री इसी हलके से हैं। जो भी योजनाएं हम बनाकर भेजते हैं वे तुरंत पूरी हो जाती हैं। यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दक्षिणी हरियाणा में नहरी पानी पहुंचाने के लिए 143 करोड़ की लागत से पुराने पंप हाउसों को बदलवाया है। इसी का नतीजा है कि इस बार बारिश के सीजन में 2.5 माह तक लगातार नहर चली और अब 45 दिन तक लगातार पानी चला है। इस मौके पर बीजेपी के जिला प्रधान शिव कुमार मेहता, प्रदेश सचिव मनीष मित्तल, बीजेपी महिला प्रधान सरला यादव, बावल नपा के चेयरमैन अमर सिंह महलावत, महावीर कौशिक, संजय सैनी, मनोज जांगिड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
नारनौल। जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। शहर की विभिन्न कॉलोनियों में 9 करोड़ 89 लाख की लागत से पेयजल सप्लाई पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी। इनमें मुख्यत: दयानगर, केशवरनगर, शास्त्री नगर, राम नगर व अन्य कॉलोनियों के लोगों को फायदा होगा। इसी प्रकार 8 करोड़ 18 लाख से कई कॉलोनियों सीवर लाइन डालने के काम का शिलान्यास किया। इससे पहले गांव कादीपुरी में 21 लाख की लागत से तैयार गली का उद्घाटन, इसी गांव में 12 लाख की लागत से सार्वजनिक शौचालय और चारदीवारी का शिलान्यास और 5 लाख से बनने वाली चौपाल की चारदीवारी का शिलान्यास किया। कादीपुरी में साढ़े तीन करोड़ की लागत से नहरी जल आधारित पेयजल आपूर्ति परियोजना के संवर्धन काम व पाइप लाइन का शिलान्यास किया। लगभग 16 लाख की लागत से ट्यूबवेल का उद्घाटन किया।

फोटो-
कादीपुर में पेयजल आपूर्ति परियोजना के संवर्धन कार्य का शिलान्यास करते जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed