फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ‘गुरु देव के बताए मार्ग पर चल बना सकते जीवन सफल’

‘गुरु देव के बताए मार्ग पर चल बना सकते जीवन सफल’

Sun, 20 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
‘गुरु देव के बताए मार्ग पर चल बना सकते जीवन सफल’
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शिव कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र परिसर में शनिवार को जय गुरु देव महाराज के अनुयायियों के तत्वावधान में जिला स्तरीय सत्संग और भंडारा हुआ। यह सत्संग बाबा जयगुरु देव के महेंद्रगढ़ में 19 अगस्त 2010 को अपने काफिले के साथ यहां पहुंचने के उपलक्ष्य में वर्षगांठ के रूप में आयोजित किया जाता है। इस सत्संग के प्रवचनकर्ता बाबा के परम शिष्य रामनिवास यादव थे। उन्होंने कहा कि लोग अपने गुरु देव के बताए मार्ग पर चल कर अपना जीवन सफल बना सकते हैं। उन्होंने जीव आत्मा के कल्याण के लिए भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शाहकारी बने रहने और शराब आदि से दूर रहने का संदेश दिया। सत्संग के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्घालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर जयगुरु देव सत्संग के प्रांतीय अध्यक्ष बुधराम, जिला प्रधान नरेश सैनी, राजपाल सिंह, राधेश्याम, रामस्वरूप, महेंद्र सिंह, गोपीराम, हवा सिंह, जयंती देवी, विद्या देवी, प्रेम देवी, लक्ष्मी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed