फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   परायी स्त्री पर बुरी नजर डालने वाले को होता है नरक का द्वार प्राप्त

परायी स्त्री पर बुरी नजर डालने वाले को होता है नरक का द्वार प्राप्त

Sat, 22 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
परायी स्त्री पर बुरी नजर डालने वाले को होता है नरक का द्वार प्राप्त
परायी स्त्री पर बुरी नजर डालने वाले को मिलता है नरक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। आत्म संतोष और समता धारण करके पुण्य प्राप्त किया जा सकता है। जल्दबाजी में किया गया पुण्य अधिक समय तक स्थायी नहीं रह पाता। यह प्रवचन धर्ममुनि महाराज ने शुक्रवार को मानक चौक स्थित जैन स्थानक में दिए।

जैन मुनि ने कहा कि गृहस्थ में रहते हुए भी धर्म किया जा सकता है। विचारों की शुद्धता और आचरण शुद्धि से प्राणी सबसे ज्यादा पुण्यशाली बन सकता है। गृहस्थ को मान, माया, लोभ ने जकड़ा हुआ है। इससे वह इनसे छुटकारा नहीं पा सकता। उन्होंने कहा कि रावण ज्ञानवान और शक्तिशाली होते हुए भी श्रीराम से हार गया, क्योंकि उसमें चरित्र की कमी थी। नजरों में खोट था। परायी स्त्री पर बुरी नजर डालने वाले को नरक का द्वार प्राप्त होता है। मुनि ने कहा कि समझाने वाले त्यागी हो तो बुरे से बुरा व्यक्ति भी थोड़ी बहुत समझ ले लेता है। प्रत्येक प्राणी में अच्छे गुण होते हैं, जरूरत है उन गुणों को उजागर करने की। जिस दिन वो सद्गुण जागृत हो गये प्राणी उसी दिन बुरी वृत्तियों को छोड़कर धर्म का मार्ग अपना लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed