{"_id":"5ecc11828ebc3e90612ff88d","slug":"100-gourmet-english-liquor-fond-under-pathe-in-canter-narnol-news-rtk5565454123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर में पेठे के नीचे मिली 100 पेटी अंग्रेजी शराब, चालक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर में पेठे के नीचे मिली 100 पेटी अंग्रेजी शराब, चालक काबू
विज्ञापन
थाने में रखी पुलिस द्वारा पकड़ी की गई अवैध शराब की पेटियां।
- फोटो : Narnol
गांव कलवाड़ी के पास पुलिस ने सब्जी की आड़ में अवैध शराब ले जाते कैंटर को पकड़ा है। पुलिस ने कैंटर से 1200 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपी ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया। कैंटर गांव कलवाड़ी से राजस्थान जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दौंगड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि कैंटर में शराब की पेटियां रखी हैं। शराब की पेटियों को छिपाने के लिए सब्जी के कैरेट रखे हैं। यह गाड़ी कलवाड़ी से राजस्थान की ओर जा रही है। दौंगड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को चेक किया। गाड़ी के अंदर अंग्रेजी शराब मिली। इन पेटियों को गले सड़े पेठे और कैरेट से ढका था। पुलिस ने ड्राइवर से कागज आदि के बारे में पूछताछ की तो उसके पास शराब से संबंधित कोई बिल या दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया तथा गाड़ी को काबू में कर कनीना थाने ले गई। गाड़ी से 100 पेटी शराब बरामद की गई। कनीना थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि चालक महेश मध्य प्रदेश के तराना गांव का रहने वाला है। वह गांव कलवाड़ी निवासी प्रदीप ठेकेदार से शराब भरकर राजस्थान लेकर जाना चाह रहा था। पुलिस ने गाड़ी ड्राइवर, ठेकेदार और गाड़ी मालिक तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
लॉकडाउन के 39 दिन में पकड़ी 20 हजार बोतल
लॉकडाउन में शराब ठेके बंद करने के बाद 20 हजार से ज्यादा अंग्रेजी, देसी अवैध शराब की बोतल पकड़ी गई थी। जिसमें 92 एफआईआर दर्ज, 127 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आबकारी नियम के तहत 95 गिरफ्तार किए गए है। जिले में 5 शराब ठेकों को पुलिस ने सील कराया। दो शराब ठेकेदार सुरेश, राजेश के खिलाफ भी धारा 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पहले आलू अब पेठे की गाड़ी में मिली शराब
लॉकडाउन में शराब ठेके बंद किए गए थे। जिसमें पुलिस ने अलग अलग एरिया में नाके लगाए थे। लोगों ने भी अपने स्तर पर नाके, ठीकरी पहरे लगाए। 08 अप्रैल 2020 गांव आकोदा के पास कैंटर पकड़ा था। जिसमें 460 पेटी शराब बरामद हुई थी। यह शराब आलू की बोरियों के नीचे छिपाई गई थी।