{"_id":"582ca2b04f1c1bf23c8fdf71","slug":"10-thousends-meetar-run-turnament-devedr-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच व दस हजार मीटर दौड़ में देवेंद्र ने मारी बाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच व दस हजार मीटर दौड़ में देवेंद्र ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय अटेली के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्राचार्य एम एस यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। रस्साकसी प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरा जोर लगाया। नान टीचिंग स्टाफ की दौड़ में बाबू प्रह्लाद ने बाजी मारी।
प्रवीण कुमार ने 800 मीटर दौड़ में बाजी मारी। कपिल कुमार 800 मीटर व 1500 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर रहा। मंजीत कुमार 800 मीटर की दौड़ में तीसरे स्थान पर रहा। वहीं 5000 मीटर में दूसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर में तीसरा, 10 हजार मीटर में भी तीसरा स्थान लेकर इनाम जीता। विक्रम ने 800 मीटर दौड़ में चौथा स्थान हासिल किया वहीं 400 सौ मीटर में तीसरा स्थान हासिल किया। देवेंद्र कुमार ने 400 मीटर में प्रथम, 200 मीटर में दूसरा स्थान हासिल किया। आकाश ने 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में विवेक कुमार अव्वल रहा। राहुल ने ज्वेलिंग थ्रो में प्रथम स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में दूसरा, शाटपुट में तीसरा स्थान प्राप्त किया। दिनेश कुमार लांग जप में दूसरे स्थान पर, उमेश शार्टपुट में दूसरा, विक्रम ने 5 हजार में तीसरा, 1500 में प्रथम और 10 किलोमीटर में दूसरा स्थान हासिल किया। सतेंद्र ने ज्वेलिंग में दूसरा व हाई जंप में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बीए प्रथम वर्ष के देवेन्द्र 5 हजार मीटर की दौड़ व 10 हजार मीटर की दौड़ में अव्वल रहा। प्राचार्य एमएस यादव ने कहा कि खेलों से विद्यार्थी में अनुशासन की भावना पैदा होती है। लड़कियों में प्रियंका ने 100 मीटर, लांग जंप, व लंबी दौड़ जीती। मंच संचालन डॉ. अंजू ने किया। शारीरिक शिक्षक के प्राध्यापक सतजीत सिंह ने खिलाड़ियों को खेल खिलाए। कार्यक्रम में प्रो. डा. प्रवीण कुमार, डा. राजेश यादव, डा. सुधीर, डा. सतीश सेनी, डा. सुभाष, सुरेश कुमार, डा. सोमवीर के अलावा बाबू अनिल यादव, प्रहलाद सिंह, महेन्द्र सिंह व धर्मपाल ने विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन
लखपति बनी प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नगरपालिका की चेयरपर्सन रीना बंटी थीं जबकि कार्यक्रम की अध्क्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ.आर.सी. यादव ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि रीना गर्ग ने कहा कि छात्राओं को खेलों में बढचढ़ कर भाग लेना चाहिए ताकि वह वो राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ओ अभियान को सफल बनाने के लिए छात्राओं की समाज की भूमिका के बारे में भी विस्तार से बताया।
इस अवसर पर डॉ. आरसी यादव ने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास होता है तथा शरीर स्वस्थ रहता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि गर्ग ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
ये रहे विजेता
खेल प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि भाला फेंक में निकिता, मोनिका, वनिता क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहीं। बोरी दौड़ में मनोज प्रथम, सोनिया व ज्योति संयुक्त रूप से द्वितीय तथा ममता तृतीय स्थान पर रही। तीन टांग की दौड़ में निधि एवं मनोज, सोनिया एवं ज्योति, लता एवं पूनम, संयुक्त रूप से प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में कविता प्रथम, रीना द्वितीय तथा ज्योति व मनीष संयुक्त रूप से तृृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में प्रीति, पूजा, ओमरति क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। मटका दौड़ में कविता, बबली, पूजा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में लखपति को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
इस अवसर पर आरडी यादव, केएस यादव, डॉ. ज्योति यादव, सेवानिवृत डीपीई लाल सिंह यादव सहित अनेकों स्टाफ के सदस्यों ने उपस्थित रहकर खेल सम्पन्न करवाने में सहयोग किया