फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   10 lakh cheated in the name of getting a job

Mahendragarh-Narnaul News: नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 10 लाख

Sat, 29 Jun 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 29 Jun 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
10 lakh cheated in the name of getting a job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कनीना। बैंक व रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से दस लाख 20 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कनीना शहर थाना पुलिस को एक एकेडमी संचालक राजेश कुमार, संजय व संदीप खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कनीना निवासी राजकुमार ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसका लड़का और भांजा जीनियस एकेडमी नारनौल में फरवरी 2022 में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गए थे। आरोपियों ने दोनों बच्चों को रेलवे व बैंक में नौकरी लगवाने की बात कही थी। उन्होंने रेलवे के लिए 7 लाख रुपये व बैंक में नौकरी के लिए 3 लाख 20 हजार रुपये की राशि बताई। इसके बाद आरोपी राजेश कुमार घर आया व नौकरी लगवाने के नाम पर 3 लाख रुपये लेकर चला गया। इसके बाद आरोपी 50-50 हजार रुपये चार बार ले गया। आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र व फर्जी पहचान पत्र बनवाकर पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजा। उसके भांजे को बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर उसके 3 लाख 20 हजार रुपये लेकर चला गया।
विज्ञापन

जब दोनों का नियुक्ति पत्र घर आ गया तो राजेश कुमार का उनके पास दोबारा फोन गया। उसने दोनों लड़कों के प्रशिक्षण की बात कहकर बकाया राशि की मांग की। उन्होंने राजेश कुमार को दो लाख रुपये ओर दे दिए। इस प्रकार से उन्होंने उसके लड़के व भांजे को लगवाने के लिए राजेश कुमार को 10 लाख 20 हजार रुपये की राशि दे दी। आरोपी संजय व संदीप ने मिलकर दलाल के माध्यम से उसके लड़के को दिल्ली में दो माह का प्रशिक्षण भी दिलवाया। जब उसके लड़के को दिल्ली में इसके फर्जी होने की आशंका हुई तो आरोपी राजेश कुमार को सारी बात बताई। आरोपी ने आश्वासन दिया कि इसमें किसी प्रकार का फर्जी कार्य नहीं है और प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वे उसके लड़के को रेलवे विभाग में ड्यूटी पर तैनात करवा देंगे और उसके भांजे को भी बैंक का फर्जी नियुक्ति पत्र गुरुग्राम का दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसके लड़के व भांजे ने उसे बताया कि इन लोगों ने एक गिरोह बनाया हुआ है जो इस तरह फर्जी नियुक्ति पत्र व फर्जी पहचान पत्र जारी करवाकर फर्जी ट्रेनिंग करवाकर लोगों से रुपये ऐंठते हैं। जब नियुक्ति नहीं हुई तो आरोपी राजेश कुमार से रुपये वापस मांगे तो पहले तो टरकाता रहा फिर जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed