फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   1 lakh 56 thousand 500 rupees stolen after selling mustard

सरसों बेचने के बाद मिले 1 लाख 56 हजार 500 रुपये चोरी

Thu, 31 Mar 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
1 lakh 56 thousand 500 rupees stolen after selling mustard
गांव दौंगड़ा अहीर में चोरों ने किसान के घर से 1 लाख 56 हजार 500 रुपये चोरी लिए। इससे पहले 23 फरवरी को भी किसान के घर में चोरी हुई थी। दौगड़ा अहीर चौकी की पुलिस ने किसान की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किसान रोशन ने दौंगड़ा अहीर चौकी में दी गई शिकायत में बताया कि बुधवार की रात में चोरों ने उसके घर में रखी 156500 नकदी चोरी कर ली। रोशन ने बताया कि उसने सरसों बेचने के बाद उससे मिले पैसे को किसान क्रेडिट कार्ड में जमा करने के लिए रखा था। पीड़ित ने बताया कि 23 फरवरी को भी उसके घर में चोरी हुई थी। ग्रामीणों ने कहा कि एक साल में गांव में एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदात हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी भी मामले में आरोपी गिरफ्तारी नहीं हुई है। दौंगड़ा अहीर के अशोक कुमार ने बताया कि उसके घर पिछले साल 28 नवंबर को चोरी हुई थी। चोरी हुए सामान की बरामदगी को लेकर उन्होंने कई बार पुलिस से संपर्क किया की उसे चोरी का सामान बरामद करवाया जाए क्योंकि पुलिस ने चोरों को पकड़ लिया है लेकिन पुलिस ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

किसान ने घर में चोरी की शिकायत दी है। किसान के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तपेंद्र, चौकी प्रभारी, दौंगड़ा अहीर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed