{"_id":"da3bdf802f4c84c8c08954be1257b9a3","slug":"mahendragarh-miscreants-fired-at-police-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, एक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, एक को दबोचा
महेंद्रगढ़/ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2013 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ में शापिंग कांप्लेक्स में बीती रात पांच-छह हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर पूरे शहर में दहशत फैला दी। पुलिस ने साहस दिखाते एक बदमाश को धर दबोचा।
पुलिस ने बदमाशों की पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात साढे़ बारह बजे पुलिस टीम शहर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान शापिंग कांप्लेक्स स्थित गुड़गांव ग्रामीण बैंक की शाखा के निकट पांच-छह लोग संदिग्ध हालात में घूमते दिखे।
पुलिस ने उन लोगों से पूछताछ करनी चाही तो वे पिकअप में सवार होकर भागने लगे। पिकअप ने पुलिस वैन को टक्कर मारकर रास्ता बनाने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलते ही सिटी पुलिस चौकी से एएसआई लालसिंह और बिरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंच कर पिकअप को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस से घिरा देखकर फायरिंग और पथराव कर पिकअप को छोड़ भाग खड़े हुए।
पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर एक बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम जैकम निवासी नूंह जिला मेवात बताया।
पुलिस ने मंगलवार को जैकम को स्थानीय अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।