{"_id":"f844308015ac61d8934f029007c5a4cc","slug":"mad-dog-bite-woman-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पागल कुत्ते के काटने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पागल कुत्ते के काटने से महिला की मौत
अमर उजाला, पलवल
Updated Sat, 04 Jan 2014 07:55 PM IST
विज्ञापन
गांव दीघौट निवासी हरीचंद की पत्नी फूलवती को दो माह पूर्व पागल कुत्ते ने काट लिया था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। शनिवार को उसके पांच बच्चों की भी तबीयत खराब होने पर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव दीघौट निवासी हरीचंद की पत्नी फूलवती को लगभग दो माह पूर्व गांव में ही एक पागल कुत्ते ने काट लिया था। पागल कुत्ते के काटने पर फूलवती का उपचार एक देशी हकीम से करवा लिया गया। लेकिन तीन दिन पूर्व अचानक फूलवती की तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
डॉक्टरों के उपचार से मना करने पर हरीचंद अपनी पत्नी को घर ले गया। फूलवती को घर के अंदर बंद कर दिया। बताया गया कि फूलवती की तबीयत बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
फूलवती की मौत होने के बाद बच्चों की तबीयत भी खराब होने लगी। फूलवती के बच्चों को उल्टी की शिकायत होने लगी। पांचों बच्चों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया।
अस्पताल में हरीचंद ने बताया कि डॉक्टरों ने उपचार के लिए मना कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि इस हालत में उन्हें एंटी रेबीज के टीके नहीं लगाए जा सकते।