फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   love marrige in village, tension

गांव की ही युवती से प्रेम विवाह रचाया, तनाव

Tue, 12 Nov 2013 07:16 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Tue, 12 Nov 2013 07:16 PM IST
विज्ञापन
love marrige in village, tension
कलानौर के गांव बलंभ में एक युवक ने गांव की ही एक युवती से प्रेम-विवाह रचा लिया। नवदंपति ने सुरक्षा के लिए जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत में अर्जी लगाई, जिस पर अदालत ने दोनों को सुरक्षा मुहैया कराकर प्रोटेक्शन हाउस भेज दिया। वहीं गांव में इस बारे में पंचायत बुलाई जाएगी। दोनों दलित जाति से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन



कलानौर थाना के अंतर्गत गांव बलंभ निवासी संदीप गांव की ही एक युवती को लेकर कई दिन पहले फरार हो गया था। इस संबंध में युवती के परिजनों ने कलानौर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। मंगलवार को प्रेमी युगल शादी रचाकर रोहतक पहुंचे और जिला सत्र न्यायाधीश सुभाष गोयल की अदालत में सुरक्षा के लिए अर्जी दी।
विज्ञापन


दोनों ने बताया कि वे बालिग है और उन्होंने अपनी मर्जी से बिना किसी दबाव के शादी की है। जिस पर अदालत ने दोनों को सुरक्षा मुहैया करवाते हुए प्रोटेक्शन हाउस भेजने का आदेश दिए। पुलिस ने दोनों को प्रोटेक्शन हाउस भेज दिया। शादी का पता चलने पर दोनों के परिजनों ने भी नाराजगी जाहिर की। गांव के सरपंच प्रदीप कुमार ने बताया कि करीब 15 दिन पहले दोनों गांव से फरार हुए थे। अगर दोनों ने शादी की है तो वह ठीक नहीं है। सरपंच ने बताया कि गांव में मामले को लेकर किसी तरह का कोई तनाव नहीं है और इसका निर्णय दोनों के परिजन ही लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
कलानौर थाना प्रभारी प्रीतम पाल का कहना है कि करीब 15 दिन पहले युवती के परिजनों ने इस संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि युवती पड़ोस में किसी काम के चलते गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। बाद में पता चला था कि गांव का ही संदीप भी लापता है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ने जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत में सुरक्षा की अर्जी दी थी। अदालत के आदेश पुलिस ने नवदंपति को प्रोटेक्शन हाउस भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed