{"_id":"20338d0023b8eb42e8e39beea0add91e","slug":"love-marriage-penalty-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह किया लड़के ने, सजा मां को मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह किया लड़के ने, सजा मां को मिली
रेवाड़ी/ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक में बुधवार को ऑनर किलिंग से जहां पूरे प्रदेश में दहशत फैली हुई है, वहीं जड़थल गांव में प्रेम विवाह से नाराज युवती के परिजनों ने नवविवाहिता प्रेमी जोड़े की जमकर पिटाई की।
पिटाई करने के बाद परिजन युवती की सास का अपहरण कर ले गए। पुलिस ने युवती के बयान पर उसके मायके वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी के अनुसार अलवर जिले की सेंटल बास निवासी बिमला कौर ने चार महीने पहले अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ सुखविंदर से शादी की थी। शादी के बाद दोनों जिले के जड़थल गांव में आकर बटाई पर खेती करने लगे थे। युवती के परिजन उनका सुराग लगाकर मंगलवार रात को जड़थल गांव में पहुंच गए।
उन्होंने युवती को समझाने का प्रयास किया और बात न मानने पर बिमला और सुखविंदर को जमकर पीटा। परिजन जाते समय युवती की सास शीला कौर का अपहरण करके ले गए।
विज्ञापन
कसौला पुलिस ने बिमला की शिकायत पर उसके भाई हरजीत, चाचा प्यारा, ताऊ के बेटे सतबीर और चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट और अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में राजस्थान गई है।