{"_id":"646d1a8cee1f83ad7c075124","slug":"youth-snatches-gold-chain-from-woman-absconds-with-partner-kurukshetra-news-c-18-1-129968-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महिला से सोने की चेन झपट युवक साथी के साथ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महिला से सोने की चेन झपट युवक साथी के साथ फरार
Wed, 24 May 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 24 May 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गांव प्रतापगढ़ के पास एक युवक महिला के गले से सोने की झपटकर बाइक पर अपने साथी के साथ फरार हो गया। महिला हाईवे पर बने एक खोखे से पानी की बोतल खरीदने आई थी। महिला अपने पति के साथ कार में फरीदाबाद से त्रिलोकपुर दर्शनों के लिए जा रही थी।
थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में रंजना गोयल निवासी सेक्टर-37 फरीदाबाद ने बताया कि वह अपने पति अशोक गोयल के साथ अपनी कार में फरीदाबाद से त्रिलोकपुर दर्शन करने के लिए जा रही थी। सुबह करीब 11 बजे वह लोग पिपली से आगे प्रतापगढ़ मोड़ के पास पानी की बोतल लेने के लिए रुके थे। वह पति को कार में छोड़कर खोखे से पानी लेने के आ गई। खोखे से पानी की बोतल लेकर जैसे ही वह मुड़ी तो एक युवक उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। जब तक कुछ समझती युवक दूसरी साइड बाइक पर खड़े अपने साथी के साथ भाग गया। उसकी सोने की चेन करीब एक तोले की है। सामने आने पर वह आरोपी को पहचान सकती है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।