फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth should stay away from drugs and play an important role in sports and social service: Bedi

युवा नशे से दूर रहकर खेल व समाज सेवा के कार्यों में अपनी अहम भूमिका अदा करें : बेदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Youth should stay away from drugs and play an important role in sports and social service: Bedi
शाहाबाद। संत शिरोमणि नामदेव समाज सभा एवं संत शिरोमणि नामदेव युवा क्लब द्वारा 10 वां वार्षिक महोत्सव व भंडारे का आयोजन रंजीत नगर स्थित श्री नामदेव मंदिर व धर्मशाला में किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व राज्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर संत शिरोमणि नामदेव समाज सभा की ओर से स्वागत किया। इस अवसर पर गौरव, प्रवेश मोहिल, हरीश कुमार व विशाल खैरपा विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
विज्ञापन

बेदी ने कहा कि संत श्री नामदेव सभा के सभी पदाधिकारी समाज सेवा के कार्यों में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस सभा धार्मिक और सामाजिक कार्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं जोकि एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि देश की तरक्की और उन्नति में अपना जीवन लगाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि युवा नशे से दूर रहकर खेल व समाज सेवा के कार्यों में अपनी अहम भूमिका अदा करें। कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंडल प्रधान मुलखराज गुम्बर, श्री नामदेव सभा के प्रधान अमरनाथ, रामस्वरूप, तरुण, दीपक आनंद, राकेश गर्ग, देशराज कश्यप, सुमेर चंद धीमान, जेई प्रदीप, साहिल, राकेश गर्ग, सुखविंदर गुमटी, गौरव, डॉ. अशोक कुमार, पुनीत, सुमित व केशोराम सहित सभा के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed