Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth should contribute to national development with a visionary approach by creating employment: Prof. Sachdeva

रोजगार सृजित करके दूरदर्शी दृष्टिकोण से राष्ट्र विकास में योगदान दें युवा : प्रो. सचदेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Youth should contribute to national development with a visionary approach by creating employment: Prof. Sachdeva
कुरुक्षेत्र। केयू में राष्ट्रीय एकता ​शिविर के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते कुलपति प्रो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से 10 से 16 नवंबर तक आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय स्तर के इस शिविर में 16 राज्यों के करीब 200 स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं। इसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समन्वय, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र में कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर सृजित करने वाला बनना चाहिए। वे दूरदर्शी सोच अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि सफलता के साथ संवेदनशील, जिम्मेदार और श्रेष्ठ इंसान बनना भी जरूरी है। इसके लिए आपसी मेलजोल, संवाद कौशल और सकारात्मक सोच महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

इससे पहले वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन किया गया। इसमें विश्व शांति, सुख-समृद्धि और शिविर की सफलता की कामना की गई। शिविर का प्रमुख आकर्षण भव्य शोभायात्रा रही। इसमें विभिन्न राज्यों के स्वयंसेवकों ने पारंपरिक वेशभूषा, लोकसंस्कृति और रीति-रिवाजों के माध्यम से अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. आनंद कुमार ने शिविर की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी, जबकि डॉ. राजरतन ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed