{"_id":"66b02a472902e0850d0898c6","slug":"youth-should-become-job-givers-and-not-job-geters-dharmendra-pradhan-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-122127-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी पाने वाले नहीं नौकरी देने वाले बने युवा : धर्मेंद्र प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी पाने वाले नहीं नौकरी देने वाले बने युवा : धर्मेंद्र प्रधान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजय शंखनाद रैली से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गुरुकुल कुरुक्षेत्र के भ्रमण के लिए पहुंचे, जहां घुडसवारों के साथ उनका स्वागत गुरुकुल परिसर में किया गया। गुजरात के राज्यपाल एवं गुरुकुल के संरक्षक आचार्य देवव्रत के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने गुरुकुल की अत्याधुनिक गोशाला, विद्यालय भवन, एनडीए विंग, आर्ष महाविद्यालय, गुरुकुल के ब्रह्मचारियों के शारीरिक प्रदर्शन के साथ विद्यार्थियों को खेल व कॅरिअर बनाने के लिए दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। इस दौरान उन्होंने पिछले 10 वर्षों का विद्यार्थियों का डाटा जुटाकर देने के लिए कहा कि वे जानना चाहते है कि गुरुकुल के विद्यार्थी कहां-कहां कार्यरत है। छात्र दीपेश यादव द्वारा केंद्रीय मंत्री का पोर्टेट बनाया गया, जिसकी सराहना मंत्री द्वारा की गई।
शिक्षा में सुधार के लिए छात्रों से पूछे सुझाव
इस दौरान एनडीए की तैयारी कर रहे बच्चों के साथ संवाद किया और शिक्षा में सुधार के लिए सुझाव भी पूछे, जिस पर उत्तर प्रदेश के 12वीं एनडीए कक्षा के छात्र एकांश शर्मा ने भविष्य में नौकरी बढ़ाने को लेकर केंद्रीय मंत्री के विचार को जानने का सवाल किया। उन्होंने जवाब दिया और कहा कि देश के युवाओं को नौकरी देने की बजाय नौकरी देने वाले बनने की जरूरत है, क्योंकि बड़ा लक्ष्य लेकर मेहनत करने वालों को सफलता अवश्य मिलती है और हमारे देश के कई उद्योगपतियों ने इस बात को साबित भी किया है। विद्यार्थियों को धीरुभाई अंबानी, मुकेश अंबानी व नारायणमूर्ति जैसे उद्यमियों का नाम लेकर उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि मेहनत के बिना कुछ भी हासिल नहीं होता। कोई भी कार्य करने पर गलती होने की भी संभावना होती है, लेकिन गलती के भय को छोड़ आत्मविश्वास से आगे बढ़ना होगा, जिससे सफलता अवश्य मिलेगी।
उन्होंने कहा कि आचार्य देवव्रत ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र प्राचीन भारतीय संस्कारों के साथ आधुनिक साइंस टेक्नोलॉजी की शिक्षा का जो समन्वय स्थापित किया है वे अद्भुत है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में गुरुकुल की इन विशेषताओं को भी शामिल किया जाए, ऐसा प्रयास करेंगे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि देश को प्रखर बुद्धि वाले ईमानदार अधिकारी देने के लिए गुरुकुल कटिबद्ध है। इस वर्ष गुरुकुल के 15 छात्र एनडीए हेतु चयनित हुए हैं, जबकि कई बच्चे आईआईटी व दूसरे संस्थानों में गए हैं। इस मौके पर पद्मश्री राघवेंद्र तंवर, डॉ. राजेंद्र विद्यालंकार, प्रधान राजकुमार गर्ग, निदेशक बिग्रेडियर डॉ. प्रवीण कुमार, प्राचार्य सूबे प्रताप, व्यवस्थापक रामनिवास आर्य, मुख्य संरक्षक संजीव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।