{"_id":"5fb43c928ebc3e9c055bd692","slug":"youth-sent-to-russia-instead-of-purtgal-kurukshetra-news-knl51105869","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुर्तगाल भेजने की बजाए भेजा रूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुर्तगाल भेजने की बजाए भेजा रूस
विज्ञापन
थाना सदर के अंतर्गत सेक्टर 30 के एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि विदेश भेजने वाले एजेंट ने युवक को पुर्तगाल भेजने की बजाय रूस भेज दिया। विदेश से वापस लौटने के बाद जब युवक ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तोे उन्होंने देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित युवक के भाई की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर 30 निवासी प्रवेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह अपने भाई अंकित को विदेश भेजना चाह रहा था। उसकी आईटीआई चौक करनाल निवासी रोहित और खेड़ा निवासी सुखबीर लाठर से करनाल के सेक्टर 9 में 2018 में बातचीत हुई थी। भाई को विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये में बात तय हुई। इसके बाद उन्होंने आरोपी रोहित को उनके सेक्टर 9 स्थित कार्यालय में कुछ पैसे दिए। इसके बाद आरोपियों ने कुछ दिन बाद उसे बताया कि अंकित का पुर्तगाल की बजाय रूस का वीजा आया है। आरोपियों ने उसे समझाया कि रूस से वे उसके भाई को पुर्तगाल भेज देंगे। पहले भाई को रूस भेजना होगा। आरोपियों की बातों में आकर उसने अपने भाई को रूस जाने पर सहमति जता दी। इसके बाद आरोपियों ने उसके भाई को रूस भेज दिया, लेकिन वे उसके भाई को पुर्तगाल नहीं भेज पाए। कुछ दिन के बाद उसका भाई अंकित रूस से वापस भारत लौट आया। उन्होंने आरोपी रोहित से दिए हुए पैसे वापस मांगे, जिस पर रोहित ने कहा कि वे पैसे वापस नहीं दे सकता, बल्कि उसके भाई को वह विदेश भेज देगा। रोहित ने उसे आश्वासन दिया कि वह खुद रूस जाकर उसके भाई को पुर्तगाल भेज देगा, जिसके बाद दोबारा से आरोपियों ने उसके भाई अंकित को रूस भेज दिया। प्रवेश का आरोप है कि आरोपियों ने उसके भाई को वहां तंग करना शुरू कर दिया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद उन्होंने अपने भाई अंकित को अपने खर्चे पर विदेश से वापस घर बुला लिया। प्रवेश का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपियों से पैसे मांगे तो उल्टा आरोपी के मां बाप ने उनके खिलाफ उसके बेटे को गायब करने की शिकायत पुलिस में दे दी। प्रवेश ने बताया कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ जिला आर्थिक अपराध शाखा में कार्रवाई करने के लिए शिकायत दी थी। आरोपियों को कई बार हुई पंचायत में बुलाया गया, लेकिन वे नहीं आए। प्रवेश ने बताया कि उन्होंने आरोपियों को तीन मार्च 2018 से लेकर 15 सितंबर 2020 के बीच अलग अलग तिथियों में 18 लाख नकद दिए हैं। आरोपियों से जब घर पैसे मांगने के लिए जाते हैं तो वे उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने प्रवेश की शिकायत पर आरोपी रोहित व उसके एक अन्य साथी के खिलाफ धोखाधड़ी व विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।