फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth Parliament held in Dhurala; debate takes place on unemployment and paper leaks

Kurukshetra News: धुराला में युवा संसद, बेरोजगारी-पेपर लीक पर हुई बहस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Youth Parliament held in Dhurala; debate takes place on unemployment and paper leaks
कुरुक्षेत्र। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुराला में जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें करीब 50 छात्र-छात्राओं ने युवा सांसदों की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने बेरोजगारी, साइबर अपराध, पेपर लीक, पुरानी पेंशन और किसानों के मुद्दों पर बहस की। उन्होंने संसद की कार्रवाई का जीवंत प्रदर्शन किया और सदन में अपने विचार रखे। कार्यक्रम की शुरुआत युवा सांसदों के शपथ ग्रहण से हुई। रिम्पी ने स्पीकर और अंशिका ने नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई। चर्चा के माध्यम से विद्यार्थियों ने संसदीय प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझा। प्रतिभागियों ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत, सिरमौर भारत’ का संकल्प दोहराया। उन्होंने विकसित भारत-2047 के निर्माण में योगदान देने की शपथ भी ली। डाइट पलवल से जयसिंह और श्याम चरण निरीक्षक के रूप में शामिल हुए। विजय कौशिक और सुखविंदर देसवाल ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed