फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth need to be aware and play an active role in issues related to society and governance: DC

समाज और शासन से जुड़े मुद्दों पर युवाओं को जागरूक होकर सक्रिय भागीदारी निभाने की जरूरत : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Youth need to be aware and play an active role in issues related to society and governance: DC
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर महाभारत अनुभव केंद्र में आयोजित कर्म की बात धर्म की बात कार्यक्रम में प्र
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर महाभारत अनुभव केंद्र में शुक्रवार देर शाम कर्म की बात धर्म की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि समाज और शासन से जुड़े मुद्दों पर युवाओं को जागरूक होकर सक्रिय भागीदारी निभाने की जरूरत है। इसी प्रेरणा के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नीति निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ते हुए एक स्वच्छ, हरित और टिकाऊ प्रदेश के निर्माण के लिए प्रेरित करना है। युवाओं को जागरूकता, नवाचार और सामूहिक जिम्मेदारी पर आधारित व्यावहारिक समाधानों की आवश्यकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतर्गत जिले का पहला युवा-नेतृत्व वाला नीति संवाद सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कर्म की बात-धर्म की बात कार्यक्रम में युवाओं ने विकसित हरियाणा 2047 पर दृष्टिकोण रखा। इस मौके पर केडीबी के सीईओ पंकज सेतिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व सीएमजीजीए मुस्कान यादव की ओर से किया गया। इसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगियों और युवाओं ने भाग लेकर वर्तमान समय की महत्वपूर्ण चुनौतियों पर सार्थक चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकसित हरियाणा 2047 के विजन को केंद्र में रखते हुए सतत विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। पैनल चर्चाओं में सतत कचरा प्रबंधन, वर्षा जल संचयन, प्लास्टिक बैग के उपयोग में कमी और पर्यावरण और जलवायु पर हानिकारक कृषि पद्धतियों के प्रभाव जैसे विषयों पर युवाओं ने अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए। सीएमजीजीए मुस्कान यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की उपदेश स्थली ज्योतिसर में आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं को नीति और नैतिकता के संवाद से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को चार प्रमुख सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में स्कूली विद्यार्थियों के लिए स्पेल मास्टर ऑफ कुरुक्षेत्र और स्पिक फॉर भारत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। द्वितीय सत्र में प्रतिभागियों ने महाभारत अनुभव केंद्र का भ्रमण किया। तृतीय सत्र में कर्म की बात-धर्म की बात विषय पर नीति संवाद आयोजित किया गया, जबकि अंतिम सत्र में प्रतिभागियों ने लाइट एंड साउंड शो का अनुभव लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर महाभारत अनुभव केंद्र में आयोजित कर्म की बात धर्म की बात कार्यक्रम में प्र

कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर महाभारत अनुभव केंद्र में आयोजित कर्म की बात धर्म की बात कार्यक्रम में प्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed