फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth murdered by slitting throat, deep wounds found on stomach and chest

Kurukshetra News: गला रेत कर युवक की हत्या, पेट और छाती पर भी मिले गहरे घाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered by slitting throat, deep wounds found on stomach and chest
इस्माईलाबाद। शाहाबाद-ठोल रोड पर गांव मंधेड़ी के समीप खेतों में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। युवक का शव सड़क किनारे झाड़ियों में खून से लथपथ मिला। गले के साथ-साथ छाती व पेट पर तेजधार हथियार के गहरे घाव मिले हैं। सुबह काम करने के लिए जब किसान खेत में पहुंचे तो उन्हें झाड़ियों में शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पहचान के प्रयास किए लेकिन देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी पिहोवा निर्मल सिंह थाना इस्माईलाबाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। टीम को शव के पास कोई भी ऐसी चीज नहीं मिली है जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। वहां न ही कोई चाकू व अन्य हथियार मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया और शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन

पुलिस ने शव के आसपास युवक के मिट्टी में हाथ पांवों मारने के भी निशान थे जिन्हें संरक्षित कर लिया है। जिले में सात दिन पहले भी इसी तरह की एक निर्मम हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस की तीन टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पिहोवा निर्मल सिंह ने बताया कि गांव मंधेड़ी के समीप शाहाबाद ठोल रोड पर झाड़ियों में शव दिखाई देने की सूचना थाने में प्राप्त हुई थी। मृतक की गर्दन व पेट पर तेजधार हथियार से वार करने के निशान हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि किसी ने उसकी गर्दन व पेट पर वार कर हत्या की और शव सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। मृतक की उम्र 35 से 40 साल के बीच है। उसने नीली जैकेट-टीशर्ट और सफेद रंग की पेंट डाल रखी है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित करवाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही शव की पहचान कर आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed