फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   youth missing from kanal

नहर पर पूजा करने आया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 03:24 AM IST
विज्ञापन
youth missing from kanal
इस्माईलाबाद। सावन माह में डल्ला माजरा नहर पर हाजिरी देने आया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। घर न पहुंचने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने नहर व आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। अंबाला कैंट के सुंदर नगर वासी संदीप सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई नीरज कुमार घर से हाजिरी देने के लिए नहर डल्ला माजरा पर आया था। उसका भाई हर साल सावन के महीने में डल्ला माजरा नहर पर हाजिरी व पूजा अर्चना करने आता है, लेकिन इस बार वापस घर नहीं पहुंचा। उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। वे डल्ला माजरा नहर पर पहुंचे जहां पर नहर की पट्टी के ऊपर उसके भाई की मोटरसाइकिल खड़ी थी और उसके पास में ही उसके भाई की चप्पल, बैग, पर्स रखा हुआ था। उन्हें शक है कि उसका भाई पूजा करते समय नहर में बह गया है। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है और नहर व आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed