फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth listened to the Prime Minister's speech online and pledged for a drug-free India.

Kurukshetra News: युवाओं ने ऑनलाइन सुना प्रधानमंत्री का भाषण, नशामुक्त भारत का लिया संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Youth listened to the Prime Minister's speech online and pledged for a drug-free India.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रविवार को नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें तीन हजार से अधिक युवाओं ने भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से युवाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में हजार से अधिक खिलाड़ी और करीब दो हजार स्कूली विद्यार्थी शामिल हुए। एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस और शिक्षकों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। इस माैके पर हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं को नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब युवा शक्ति नशे से दूर रहेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशे को व्यक्ति, परिवार और समाज को कमजोर करने वाला बताया। युवाओं ने प्रधानमंत्री के नशे से दूर रहने के संदेश को गंभीरता से लिया। उन्होंने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शपथ लेते समय युवाओं ने समाज से नशे को हटाने का बीड़ा उठाया। देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों पर एक करोड़ से ज्यादा युवा इस अभियान से जुड़े थे। इनमें 35 वर्ष से कम आयु के करीब 65 फीसदी युवाओं की भागीदारी थी। प्रधानमंत्री ने युवाओं की भागीदारी से इसे जन आंदोलन बनाने की अपील की। पीएम ने संतों, सामाजिक, शैक्षणिक और युवा संगठनों से अगले 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार नशामुक्ति जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन





खिलाड़ियों की तादाद हजार से अधिक : डीएसओ

जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में खेल विभाग, खेल नर्सरियों से खिलाड़ी पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि हर ब्लॉक से करीब 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने सदन में भागीदारी दिखाई। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के साथ उनके कोच भी यहां शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन





स्पोर्ट्स खेलने वालों को नशे से दूर रहना चाहिए : अभिषेक

पीएम का संवाद सुनने के लिए आए खिलाड़ी व छात्र अभिषेक ने बताया कि स्पोर्ट्स खेलने वाले बच्चों के लिए यह संदेश सुनने लायक था। खेल खेलने वाले खिलाड़ी नशे से दूर रहेंगे तो देश का भला हो पाएगा और खिलाड़ी पदक ला सकते हैं।




पीएम के संवाद में मिली गहरी सीख : सौरव

पिहोवा से पीएम के संवाद कार्यक्रम में शामिल होने आए छात्र सौरव ने कहा कि हम स्कूल में जाते हैं तो कई छात्र रास्ते में धूम्रपान करते हैं। अब से उनको रोकने का काम करेंगे। संवाद में पीएम ने साफ कहा कि हमें अपने आसपास के लोगों को रोकना भी है।





मैं कभी नशे की तरफ नहीं जाऊंगा : हिमांशु

केयू में इस्माइलाबाद से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे छात्र हिमांशु ने कहा कि उसने आज संकल्प लिया है कि वह कभी भी नशे की तरफ नहीं जाएगा। खेल-कूद में अपना भविष्य बनाएगा।




पहली बार पीएम को लाइव सुना : नैतिक

छात्र नैतिक ने बताया कि उसने पहली बार ऐसे किसी बड़े कार्यक्रम में पीएम मोदी को लाइव सुना। उन्होंने जो संदेश युवाओं को दिया, वह उस पर अमल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed