फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth killed in road accident, partner injured

जीटी रोड पर ट्रक के कुचले जाने से बाइक सवार की मौत, चालक गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in road accident, partner injured
जीटी रोड पर शरीफगढ़ के पास शनिवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और साथी घायल हो गया। मृतक की शिनाख्त मोतिया खान पहाड़गंज दिल्ली के रहने वाले साहिल के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर मामला दर्ज किया और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद पुलिस को दी शिकायत मेें ईनायत वासी अमरपुरी नबी करीम पहाड़गंज दिल्ली ने कहा कि 11 जुलाई को वह अपने दोस्त साहिल, अमन, रोहित, निवेश व जतिन के साथ बाइक पर घूमने के लिए मनाली गए थे। वह लोग 16 जुलाई को हिमाचल प्रदेश से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। वह और साहिल एक बाइक पर थे। रोहित, जतिन, निवेश व अमन दो बाइक पर सवार थे। वह बाइक खुद चला रहा था।
विज्ञापन

शाम के समय वह लोग कुरुक्षेत्र जीटी रोड पहुंचे। उसका दोस्त रोहित, जतिन, निवेश व अमन उनसे आगे निकल गए थे। वह रात करीब साढ़े आठ पर गांव शरीफगढ के नजदीक पहुंचे तो पीछे से एक ट्रक आया। ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उनकी बाइक ट्रक में फंस गई और ट्रक उन्हें दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से सीएचसी शाहबाद पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद साहिल को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर ट्रक नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed