फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth is not eating or playing, it is necessary to sweat to stay mentally and physically strong: Dattatreya

युवा न खा रहे और न खेल रहे, मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लए पसीना बहाना जरूरी : दत्तात्रेय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Youth is not eating or playing, it is necessary to sweat to stay mentally and physically strong: Dattatreya
Youth is not eating or playing, it is necessary to sweat to stay mentally and physically strong: Dattatreya - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। कोविड-19 के समय पूरे विश्व में उथल-पुथल हुई, लेकिन जो व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत रहा उसका कोरोना कुछ नहीं बिगाड़ पाया। हमारी युवा पीढ़ी आज न खा रही और न ही खेल रही। अगर खुद को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत रखना है तो रोजाना एक घंटा पसीना बहाना होगा। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने युवाओं को यह सीख कुरुक्षेत्र विवि. में आयोजित यूथ फॉर नेशन कार्यक्रम में दी। वे सोमवार को विश्वविद्यालय के डॉ. आरके सदन में यूथ रेडक्रॉस (केयू), हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद एवं राष्ट्र अभियान के लिए युवा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

संबोधित करते हुए वे बोले उन्हें गर्व है कि हरियाणा देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसने खेलों में पदक हासिल कर विश्व में परचम लहराया है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। इतना ही नहीं, पैरा ओलंपिक में भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने पदकों की बौछार की। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टार्टअप इंडिया, फिट इंडिया, स्किल इंडिया, इनोवेशन, डिजिटल इंडिया, रिसर्च एवं आत्मनिर्भर भारत के विजन की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति, विचारधारा व महापुरुषों को न भूलने का आह्वान किया। इस अवसर पर हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. बीके कुठियाला, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, उपायुक्त मुकुल कुमार, यूथ फॉर नेशन के नेशनल को-ऑर्डिनेटर जीएस मूर्ति, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. मंजुला चौधरी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ठ, एडमिरल रमनपुरी व एनआईटी निदेशक डॉ. बीवी रमना रेड्डी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed