{"_id":"68e96cbb168d40b214037d1b","slug":"youth-festival-will-be-celebrated-at-the-district-level-on-27th-and-28th-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-143658-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 27 व 28 को जिला स्तर पर मनाया जाएगा युवा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 27 व 28 को जिला स्तर पर मनाया जाएगा युवा महोत्सव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा की ओर से 27 व 28 अक्तूबर को जिला स्तर पर युवा महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव में जिले के 15 से 29 वर्ष तक के युवक और युवतियां भाग ले सकती हैं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य जगमोहन ने बताया कि इस कार्यक्रम में समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, कविता लेखन, लोक वाद्य यंत्र एकल समूह व विज्ञान मेला आदि किसी भी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में जीतने वाले अभ्यर्थियों को 3100 रुपये से लेकर 31000 रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी 24 तक पंजीकरण करवा सकते हैं, जो भी अभ्यर्थी इन प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहता है वह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र में अपने साथ आधार कार्ड, मैट्रिक प्रमाणपत्र व बैंक अकाउंट की प्रति साथ लाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का मायभारत पोर्टल पर पंजीकरण होना भी अनिवार्य है।