फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth expected to improve education and employment from the budget, Kurukshetra

बजट से युवाओं को शिक्षा और रोजगार बेहतर होने की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Youth expected to improve education and employment from the budget, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एक फरवरी को केंद्रीय बजट आने का युवाओं व महिलाओं को बेसब्री से इंतजार है। उन्हें इस बार कई तरह के बदलाव व सुधार की उम्मीद है। इस दौरान युवाओं ने शिक्षा व रोजगार में सुधार होने की उम्मीद जताई। वहीं अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों ने आगामी केंद्रीय बजट को अर्थशास्त्री की पैनी नजर से भी देख रहे हैं। बजट पर अमर उजाला संवाद में युवाओं व महिलाओं ने अपने विचार साझा किए।
विद्यार्थियों ने पिछले बजट में की गई घोषणाओं पर भी सवाल खड़े किए। इसके साथ ही महिलाओं का कहना है कि देश में शीर्ष पर पहुंच चुकी महंगाई पर अंकुश लगे, रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं आम लगों के बजट से बाहर होती जा रही हैं, इसमें भी राहत हो। वहीं उम्मीद जताई कि बजट सुकून देने वाला हो।
विज्ञापन

गृहिणी पूनम सैनी का कहना है कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में सुधार होना चाहिए। वर्तमान में खाद्य पदार्थों की वजह से रसोई का बजट बिगड़ रहा है। एक लीटर सरसों का तेल 170 से 180 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी कीमत 100 रुपये से भी कम होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहिणी वर्तिका का कहना है कि सामान्य सुख सुविधाओं की वस्तुएं हर बजट में महंगी कर दी जाती हैं। इनमें फ्रिज, कूलर, एसी, कपड़े व खाने-पीने की अन्य वस्तुएं शामिल हैं। वहीं उनका कहना है कि आगामी बजट में इन वस्तुओं के दाम न बढ़ाए जाएं।
पूर्णिमा कौशिक का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण देश की अर्थव्यवस्था काफी पिछड़ी हुई है। वहीं एक फरवरी को जारी होने वाले केंद्रीय बजट में उम्मीद है कि अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर में सुधार हो ताकि देश की जीडीपी दोबारा पटरी पर आ सके।
युवा पिंटू सिंगला का कहना है कि आने वाले बजट में युवाओं को नए अवसरों की आशा है। पिछले बजट में 35 हजार 219 करोड़ रुपये पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए खर्च करने की बात कही गई थी। अभी तक बहुत से विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप वितरित नहीं की गई।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एमए व्यावसायिक अर्थशास्त्र के छात्र नवीन का कहना है कि आगामी बजट में शिक्षा व स्वास्थ्य पर खर्च की जाने वाली राशि में बढ़ोतरी की जाए। इसके साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजन किए जाएं।

युवा अनिल चौहान का कहना है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में सुधार किया जाना चाहिए। बजट के माध्यम से शिक्षा नीति को और बेहतर किया जा सकता है। हर क्षेत्र में रोजगार के नवीन आयाम स्थापित किए जा सकते हैं। बजट में पता चलेगा कि किस क्षेत्र का क्या फायदा होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed