फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth dies under suspicious circumstances

कैंथला के 31 वर्षीय युवक की लाडवा क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances
गांव कैंथला के 31 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक गुलशन उर्फ गुल्ली पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद गुलशन अपने घर से फरार है। परिजन मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मृतक की शिनाख्त विक्की के रूप में हुई। विक्की जेसीबी चलाने का काम करता था। 10 अगस्त की दोपहर गुलशन विक्की को अपने साथ रिश्तेदारी में रादौर ले जाने की बात कहकर बाइक पर ले गया था, मगर शाम को गुलशन अकेला ही गांव लौट आया था। शिकायत पर लाडवा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

लाडवा पुलिस को दी शिकायत में सतपालो देवी ने बताया कि गुलशन उर्फ गुल्ली उसके बेटे विक्की का अच्छा दोस्त है। 10 अगस्त की दोपहर गुलशन बाइक पर विक्की को अपने साथ रिश्तेदारी में रादौर (यमुनानगर) जाने की बात कहकर ले गया था। शाम करीब साढ़े सात बजे गुलशन बाइक पर अकेला ही गांव लौट आया था। गांव लौटने पर उसने घर आकर विक्की का मोबाइल वापस कर दिया। विक्की का मोबाइल टूटा हुआ था। विक्की के बारे में पूछने पर गुलशन ने उसे कुछ नहीं बताया था।
विज्ञापन

इस पर वह अपने परिवार के साथ गुलशन के घर पहुंची और विक्की के बारे में पूछा। तब गुलशन ने बताया कि रादौर से लौटते वक्त विक्की की तबीयत खराब हो गई थी। उसने विक्की को सरकारी अस्पताल मथाना में दाखिल कराया था। यहां से विक्की को कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया था। अब विक्की कुरुक्षेत्र के अस्पताल में दाखिल है। उनके अस्पताल जाने के बाद ही उसका इजाल किया जाएगा, मगर उनके लाख पूछने पर भी गुलशन ने उस अस्पताल का नाम नहीं बताया था, जहां विक्की को दाखिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलशन से बातचीत के बाद वह लोग कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे थे। वहां उन्हें जानकारी मिली कि विक्की की मौत हो चुकी है। आरोप लगाया कि गुलशन उसे मथाना अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया था। गुलशन ने विक्की को पहले कोई नशीला पदार्थ खिलाया और बाद में उसकी हत्या कर दी। शिकायत पर लाडवा पुलिस ने रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया था।
विक्की की मौत के मामले में परिजनों ने मंगलवार को डीएसपी पिहोवा गुरमेल सिंह से मुलाकात की। उनका कहना है कि मामले की सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए। आरोप लगाया कि घटना के बाद से गुलशन फरार है। वहीं डीएसपी गुरमेल सिंह ने लाडवा डीएपी जय सिंह से बातचीत कर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
लाडवा थाना प्रबंधक सत नारायण ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि रादौर में विक्की ने चिट्टे (हेरोइन) का सेवन किया था। उसके बाद लौटते वक्त उसने पेट दर्द की शिकायत की तो गुलशन ने उसे मथाना सरकारी अस्पताल भर्ती कराया था। विक्की के शरीर पर चोट का कोई भी निशान नहीं था। पुलिस ने विसरा जांच के लिए मधुबन लैब भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गुलशन से पूछताछ भी कर रही है।

विक्की का बड़ा भाई रिंकू पुर्तगाल में रहता है। विक्की के पास एक बेटी दिशा और बेटा मयंक है। दिशा उसकी पत्नी की पहली शादी से है। विक्की की शादी के बाद उसके पास एक एक बेटा है। विक्की की मौत से परिवार बेहद दुखी है तथा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed