फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth dies in road accident

Kurukshetra News: विदेश जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/पिहोवा। नेशनल हाईवे-44 पर ट्रैक्टर ट्राली से टकराने पर कार सवार गांव गुमथला गढू, जिला कुरुक्षेत्र निवासी शमशेर सिंह की मौत हो गई। उसके साथी नवजोत सिंह व गुरलाल घायल हो गए।
हादसा सोमवार सुबह साढ़े चार बजे के करीब बाबरपुर फ्लाईओवर के ऊपर हुआ। दोनों साथी शमशेर सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने जा रहे थे। उसकी सुबह पुर्तगाल की फ्लाइट थी। सेक्टर-13/17 थाना पुलिस को दी शिकायत में नवजोत सिंह ने बताया कि वह गांधी नगर वार्ड-2 पिहोवा, कुरुक्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन

अपनी गाड़ी में सोमवार सुबह करीब ढाई बजे पिहोवा से दिल्ली के लिए चला था। नवजोत सिंह ने बताया कि शमशेर सिंह को अपने साथी के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब साढ़े चार बजे पानीपत में फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचे। उनके आगे ईंट लोडिंग वाला ट्रैक्टर ट्रॉली चल रही थी। ट्राली पर न कोई लाइट न रिफ्लेक्टर लगा था। ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से बिना किसी इशारे के उनकी साइड दबा दी। जिस कारण उनकी गाड़ी ट्राली में जा लगी। हादसे में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त होने के साथ उन तीनों को गंभीर चोट आई।

उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से शमशेर सिंह को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई। नवजोत सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed