फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth dies due to car collision, driver absconds

Kurukshetra News: कार की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

Sat, 02 Mar 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 02 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to car collision, driver absconds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिपली। थाना सदर के अंतर्गत गांव समानी के समीप सड़क हादसे में जूस की रेहड़ी लगाने वाले एक युवक की मौत हो गई। सड़क हादसे के बाद अज्ञात कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के चाचा हंसराज निवासी डेरा झींडा उमरी की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

डेरा झींडा निवासी हंसराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह और उसका भतीजा सन्नी किसी काम के लिए मोटरसाइकिल से नीलोखेड़ी गए थे। जब वे अपना काम खत्म करने के बाद गांव उमरी लौट रहे थे। वे समानी के समीप पहुंचे तो देखा कि उनका भतीजा ओमप्रकाश, जो जूस की रेहड़ी लगाता है, रेहड़ी लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान पीछे से आ रही एक कार ने ओमप्रकाश को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद जूस की रेहड़ी पलट गई और ओमप्रकाश सड़क पर जा गिरा। उसे गंभीर चोटें आईं. आनन-फानन में उसे लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल में ले जाया गया। वहां पर चिकित्सक ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed