फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth dies after losing balance while lifting sacks.

Kurukshetra News: बोरियां उठा रहे युवक की संतुलन बिगड़ने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after losing balance while lifting sacks.
पिहोवा। क्षेत्र के एक राइस मिल में चावल की बोरियां उठा रहे एक युवक की फर्श पर गिरकर माैत हो गई। संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ है। मृतक बिहार के जिला मधुबनी के जानकीनगर का 30 वर्षीय नित्यानंद सदाय है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रेनबो राइस मिल में दो दिन पहले ही बिहार से वह काम करने के लिए पहुंचा था। वह चावल की बोरियां उठाने लगा, जिस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फर्श पर गिर पड़ा। चोट लगने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से कुरुक्षेत्र भेज दिया गया। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मोहन कुमार ने बताया कि उनके चाचा नित्यानंद के साथ हादसा होने की सूचना उन्हें मिली थी। पता चला कि खाना खाने के बाद उसके चाचा व उनके गांव के ही धीरज कुमार बाहर रखी चावल की बोरियां गोदाम में रखने के लिए गए थे, जहां अचानक यह हादसा हो गया। एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि शव का सामान्य कार्रवाई के तहत पोस्टमार्टम कराया गया है। इत्तेफाकिया रपट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन




युवक ने जहरीला पदार्थ निगला, मौत
लाडवा। एक युवक ने 25 वर्षीय युवक ने शनिवार को ट्यूबवेल पर जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक गुरबचन सिंह गांव खैरी का रहने वाला है। एसएचओ राजीव कुमार का कहना है कि ग्रामीणों ने बताया कि वह किसी युवती के संपर्क में था और दोनों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी के चलते ही उसने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि परिवार की ओर से अभी तक किसी पर भी शक नहीं जताया गया है और न ही कोई आरोप सामने आए हैं। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि यह मामला शुक्रवार सुबह का है, जब गुरबचन खेत में गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed