फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth dies after getting stuck between tractor-trolley

Kurukshetra News: ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच में फंसने से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after getting stuck between tractor-trolley
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय राजमार्ग 152 पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच में फंसने से ट्रैक्टर सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में अन्य युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। पीजीआई चंडीगढ़ में युवक का उपचार चल रहा है। मृतक की शिनाख्त साहिल 21 निवासी छपरा जिला अंबाला के रूप में हुई। थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में सतीश कुमार निवासी छपरा ने बताया कि वह अपने गांव के ही साहिल, सैंटी, गुरप्रीत व ईश्वर सिंह के साथ असमानपुर गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली में पराली की गांठ लेकर टिकरी गांव के लिए चले थे। उसे ट्रैक्टर चालक का नाम नहीं पता है। दोपहर करीब ढाई बजे वह लोग असमानपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 152 (हिसार-चंडीगढ़) पर पहुंचे तो चालक तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाने लगा।
विज्ञापन


उन्होंने चालक को ट्रैक्टर आराम से चलाने के लिए बोला तो चालक ने उनकी बात नहीं मानी। वह ट्रैक्टर को और तेज रफ्तार से चलाने लगा, जिससे ट्रैक्टर बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। जोरदार टक्कर से साहिल ट्रैक्टर-ट्राॅली के बीच में फंस गया, जबकि गुरप्रीत सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। राहगीरों की मदद से उन्होंने साहिल को बाहर निकाला और दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने साहिल की जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि गुरप्रीत को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। यह हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ। शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed