फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth dies after being struck by a vehicle on the national highway; identity remains unknown.

Kurukshetra News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हो पाई शिनाख्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being struck by a vehicle on the national highway; identity remains unknown.
पिपली। सदर थाना पुलिस के अंतर्गत दिल्ली-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मन्नत हवेली के पास रात करीब एक बजे हुआ। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आरोपी चालक मौके से भाग जाने में सफल हो गया। घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव रामगढ़ निवासी सचिन ने बताया कि उसका शाहाबाद-पिपली रोड पर ढाबा है, उसके ढाबे और हवेली होटल के आसपास एक अज्ञात युवक घूम रहा था। रात करीब एक बजे युवक हवेली होटल की तरफ से राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक हाईवे पर गिर गया और एक वाहन उसके ऊपर से निकल गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन के साथ भाग जाने में सफल हो गया। पुलिस के मुताबिक युवक की बाजू पर टैटू बने हुए हैं, उसके एक हाथ पर मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ है। उसकी बाजू पर भगवान शिव के टैटू के साथ कई नाम लिखे हैं। उसके एक हाथ पर रितिका व आलिया और एक बाजू पर मनीष व काजल नाम लिखा हुआ है। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने सचिन के बयान पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed