{"_id":"60f87e398ebc3e6d8a2e6050","slug":"youth-died-in-road-accident-and-five-injured-kurukshetra-news-knl77288875","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं पांच लोग घायल, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं पांच लोग घायल, एक युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में शिकायत पर केस दर्ज कर लिए हैं। मृतक की शिनाख्त प्रीतम सिंह वासी डेरा चिब्बा के रूप में हुई है।
राजकुमार वासी डेरा चिब्बा ने थाना झांसा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह वह अपनी साइकिल लेकर चिब्बा चौक पर खड़ा था। उसी समय उसका चचेरा भाई प्रीतम सिंह अपनी बाइक चिब्बा मोड से धुराला की तरफ जा रहा था । इस दौरान धुराला की तरफ से आए एक कार चालक ने उसके चचेरे भाई की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रीतम सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसने आसपास के लोगों के साथ मिलकर उसे कुरुक्षेत्र जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के पश्चात आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
वहीं बाबैन थाना पुलिस को दी शिकायत में गुरलाल वासी उटसांल ने कहा कि 16 जुलाई रात करीब 8 बजे वह अपनी बाइक पर बाबैन से गांव रामशरण माजरा जा रहा था। उसके आगे उसका चचेरा भाई विकास पुत्र रमेश बाइक पर निजी काम से जा रहा था। जब विकास रामशरण माजरा स्थित पैलेस से आगे सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने विकास की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया था। वह आसपास के लोगों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल बाबैन लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया था। दुर्घटना के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। तीसरे मामले में पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में विनय मेहता वासी संत नगर (करनाल) ने कहा कि 18 जुलाई को वह दोस्त नीरज वासी रामनगर (करनाल) के साथ उसकी बाइक पर कुरुक्षेत्र में बीड़ी सिगरेट की सप्लाई कर करनाल आ रहे थे। शाम करीब 5 बजे वह जीटी रोड पर साइड में बाइक लगाकर बातचीत कर रहे थे। तभी एक पिकअप चालक ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वे दोनों बाइक समेत साइड में सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस का इंतजाम करके उन दोनों को एलएनजेपी अस्पताल भेजा, जहां से उन दोनों को कल्पना चावला अस्पताल करनाल रेफर कर दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चौथे मामले मेें हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाइक दो युवक जख्मी हो गए। इनमें एक युवक के टांग की हड्डी टूट गई। सिटी थाना पिहोवा में दर्ज शिकायत में मोहित वासी जलबेहड़ा ने कहा कि वह मजदूरी का कार्य करता है। 16 जुलाई को वह अपने ममेरे भाई अनिल वासी ढकाला थाना शाहाबाद के साथ बाइक पर ड्रेन पुल से शहर की तरफ जा रहे थे। जब वह दोनों बस स्टैंड के सामने पहुंचे तो कैथल रोडवेज के बस चालक बस स्टैंड से बाहर आते समय अचानक बस मोड़ दी, जिससे उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर लगते ही वह दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में उसके बाएं पैर की टांग टूट गई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।