{"_id":"6855c6301e142507810b8590","slug":"youth-caught-with-stolen-copper-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-137567-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चोरीशुदा तांबा के साथ युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चोरीशुदा तांबा के साथ युवक काबू
विज्ञापन
शाहाबाद। थाना पुलिस टीम ने तांबा तार चोरी करने के आरोप में रामनगर निवासी संजीव कुमार को गिरफ्तार करके उसके पास से चोरीशुदा तांबा तार बरामद किया है। 19 जून को पुलिस को दी शिकायत में किशनगढ़ निवासी नीरज ने बताया वे खेतीबाड़ी का काम करते हैं। 19 जून को वे अपनी सूरजमुखी की फसल कटवाने के लिए खेत गए थे। खेत पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि खेत पर किसी ने आग जलाकर उनकी मोटर से तांबे का तार निकाल लिया है। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच की गई। टीम ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उससे करीब आठ किलो ग्राम चोरीशुदा तांबा तार बरामद किया गया।
अफीम रखने के मामले में आरोपी को किया जांच में शामिल
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने दो किलो 620 ग्राम अफीम रखने के मुख्य आरोपी यूपी के जिला बरेली के अंजनी गांव निवासी रामजी को जांच में शामिल करने के बाद गिरफ्तार किया है। 16 मई को पुलिस टीम एनएच-44 पिपली पुल के पास मौजूद थी। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पैराकीट पिपली के पास से बरेली के अंजनी गांव के राजीव उर्फ अजय व राकेश को काबू किया था। दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास से उक्त मात्रा में अफीम बरामद हुई। आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार किया है।