फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth arrested with one kilo 400 grams of hemp leaves during blockade, sent to jail

नाकाबंदी के दौरान एक किलो 400 ग्राम गांजा पत्ती के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:52 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with one kilo 400 grams of hemp leaves during blockade, sent to jail
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने एक युवक को 1 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम गोल बैंक चौक के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि अर्जुन गांजा पत्ती बेचने का धंधा करता है। वह आज भी गांजा बेचने के लिए कंडा चौक की तरफ आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद्र की अगुवाई में चौक के पास नाकाबंदी करके नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे काबू करके उससे पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाश लेने पर उसके कब्जे से एक किलो 400 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। पकडे़ गए आरोपी की पहचान अर्जुन निवासी शोरगिरि बस्ती के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed