{"_id":"668c9957ac6100511a064bc7","slug":"youth-arrested-with-country-made-pistol-and-cartridges-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-120636-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: देसी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: देसी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
Tue, 09 Jul 2024 07:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:28 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सलारपुर रोड से पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी उमेश उर्फ बब्लू निवासी पटियाला बैंक कॉलोनी के कब्जे से एक कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम सरकारी स्कूल सलारपुर के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि सलारपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक युवक किसी का इंतजार कर रहा है। उसके पास देसी कट्टा है। सूचना पर टीम ने मौके दबिश दी तो एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। शक होने पुलिस टीम ने काबू पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।