{"_id":"6862f1b0318df33a7208d311","slug":"youth-arrested-for-possession-of-narcotics-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-138045-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नशीला पदार्थ रखने के आरोप में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नशीला पदार्थ रखने के आरोप में युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सैल ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में पंजाब के रूपनगर जिला के रायपुर गांव के बहादुर सिंह को 16 किलो 800 ग्राम चूरापोस्त के साथ काबू किया है। बहादुर सिंह को टीम ने अदालत में पेश कर 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
रविवार को टीम के पास एक गुप्त सूचना आई कि उक्त आरोपी अपने कैंटर में पंजाब से माल लोड करके बिहार, झारखंड व ओडिशा जाता है व वापस आते समय वहां से चूरापोस्त लेकर आता है, जिसे पंजाब में जाकर महंगे दामों पर बेचता है। वह आज भी यमुनानगर की तरफ से आएगा और पिपली कुरुक्षेत्र से होते हुए पंजाब जाएगा। टीम ने पिपली से लाडवा रोड पर नाकाबंदी करके चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम को उक्त कैंटर आता हुआ दिखाई दिया। टीम ने कैंटर रुकवाकर चालक काबू कर उसके कैंटर की तलाशी ली तो उसमें से उक्त मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। युवक के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हेरोइन के साथ युवक काबू
शाहाबाद। एंटी नारकोटिक सैल ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में अंबाला कैंट निवासी मानव को काबू करके उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। टीम एनएच-44 पर बराडा चौक शाहाबाद पुल के नीचे मौजूद थी। उसी समय गुप्त सूचना मिली कि मानव नशीला पदार्थ हेरोइन बेचने का काम करता है। आज भी वह मोटरसाइकिल पर अंबाला की तरफ से नौगजा पीर के पास हेरोइन बेचने के लिए आएगा। सूचना पर टीम ने नौगजा पीर के पास सर्विस रोड पर नाकाबंदी करके चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम को एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखी, टीम ने उसे रोककर मानव को काबू कर लिया, जिसकी तलाशी लेने पर टीम को उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवक के खिलाफ थाना शाहाबाद में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
चोरीशुदा मोटरसाइकिल के साथ आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र। थाना कृष्णा गेट पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में भवानी खेड़ा गांव के रहने वाले सुनील कुमार को गिरफ्तार करके उसके पास से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है, जिसे बाद में अदालत में पेश कर कारागार में भेज दिया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में दुर्गा काॅलोनी निवासी मनीष ने बताया कि वह बीएस रिसोर्ट में काम करता है। 20 मार्च को वह मोटरसाइकिल पर ड्यूटी आया था और रिसोर्ट की पार्किंग में मोटरसाइकिल खड़ी की थी। अगले दिन जब सुबह देखा तो मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली थी।
नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस टीम ने किया गांवों का दौरा
कुरुक्षेत्र। जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस की टीमों के ग्रामीण दौरे लगातार जारी हैं। सोमवार को ग्राम प्रहरी नोडल ऑफिसर की टीम ने मुनियारपुर, गादली, कडामी, दौलतपुर, शादीपुर आदी गांव का दौरा कर नशामुक्त अभियान के बारे में विचार-विमर्श किया। ग्राम प्रहरी नोडल ऑफिसर उपनिरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने उक्त गांवों में ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांवों को नशामुक्त करने तथा ग्रामीणों को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित किया। पुलिस और आमजन अगर तालमेल के साथ कार्य करे तो नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। लोगों से आह्वान किया कि गांव में कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।